फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Opposition to open liquor shop on Link Road

लिंक रोड पर शराब की दुकान खोलने का विरोध

Sun, 02 Apr 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
Opposition to open liquor shop on Link Road
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
हाईवे मार्गों से हटीं शराब दुकानों में ज्यादातर गांवों के संपर्क मार्ग पर खोली जा रही हैं। दुकानों का व्यवस्थापन ठीक से अभी चालू नहीं हुआ है कि इलाकाई लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। रिहायशी आवास, स्कूल, मंदिर, मसजिद होने के बीच खुलने वाली शराब दुकानों से इलाकाई लोगों को दिक्कत पैदा होना लाजिमी है।
विज्ञापन



ललौली थाना के  बहुआ के लोगों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर शराब की दुकान खोले जाने पर आपत्ति जताई है। इलाकाई भाजपा नेता अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि शराब की दुकान इंद्रपाल सिंह गौतम के खाली पड़े मकान में चालू कराई जा रही है। उस जगह से जुड़े कई रिहायशी मकान हैं। मंदिर, मसजिद और स्कूल भी हैं। इसका कुप्रभाव बच्चों पर पड़ेगा। पूजा पाठ के दौरान आस्था में ठेस पहुंचेगी। दुकान मौके से हटाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


उनके साथ सुरेंद्र कुमार, संतोष गुप्ता, प्रदीप कुमार, राजू, रामबाबू, उमाशंकर, गोविंद आनंद, इसरत, वैभव, अनुराग आदि लोगों ने भी शराब की दुकान हटाने की मांग की है। वहीं रसूलपुर लदिगवां में संचालित महाविद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश  लदिगवां गांव में शराब की दुकान का विरोध किया है। उनका आरोप है कि महाविद्यालय और इंटर कालेज के बीच में नई शराब की दुकान खुलने जा रही है। इससे अराजक तत्वों का अड्डा लगेगा। उन्होंने डीएम, एसडीएम, ललौली थाने, आबकारी विभाग को दुकान हटाने के संबंध में शिकायती पत्र दिया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed