फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Open skies, hollow arrangements, chills remain speechless

ठंड़ से ठिठुर रहे गोशाला में बंद गोवंश

Sun, 23 Jan 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Open skies, hollow arrangements, chills remain speechless
चौडगरा। गोशालाओं में हर स्तर पर बदइंतजामी है। अव्यवस्थाओं के चलते अंदर गोवंश और बाहर किसान परेशान हैं। क्षेत्रीय गोशाला में गोवंशों को ठंड से बचाने की व्यवस्था भी नाकाफी है। खाने में भी चारा-दाना की जगह पराली देने से मवेशियों में ठंड से लड़ने की क्षमता खत्म हो रही है। सर्द हवाओं में कांपते मवेशी बीमार होकर मर रहे हैं।
विज्ञापन

मलवां ब्लाक के उमरौड़ी कल्यानपुर में जिला पंचायत की गोशाला बनी है। मौजूदा समय यहां 50 गोवंश बंद हैं। इनकी देखभाल के लिए दो मजदूर लगे हैं। गोशाला में बना टिन शेड आकार में काफी छोटा है। दूसरे टिन शेड का निर्माण अभी तक पूरा नहीं किया जा सका। उधर, बारिश में कीचड़ हो जाने से भी मवेशियों पर ठंड का कहर टूटा है।
विज्ञापन

गोवंशों को ठंड से बचाने के लिए बोरी व तिरपाल भी नहीं हैं। हाल यह है कि सूचना पट पर ढाई क्विंटल भूसा प्रतिदिन खर्चे में दर्शाया जा रहा है, जबकि मौके पर नाममात्र का भूसा और पशु आहार का स्टॉक है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. स्नेहलता गुप्ता ने बताया कि एक टिन शेड पर तिरपाल लगाया गया है। दूसरा टिन शेड तैयार होने के बाद यहां भी तिरपाल लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सरौली गांव में बन रही अस्थायी गोशाला
खागा। विजयीपुर ब्लाक के सरौली गांव में अस्थायी गोशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जमीन के चारों ओर खोदाई शुरू हो गई है। शनिवार को एसडीएम ने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया। एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी ने बताया कि करीब आठ बीघा जमीन पर अस्थायी गोशाला बनाई जा रही है। बीडीओ उज्जवल कुमार ने बताया कि टिन शेड और चारा भंडार कमरे का निर्माण कुछ दिन में शुरू होगा। पिछले दिनों किसानों ने अन्ना गोवंशों को बरात घर में बंद कर दिया था। इसके बाद यह गोशाला बनाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed