फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   OPD facility in Medical College before March

Fatehpur News: मेडिकल कॉलेज में मार्च से पहले ओपीडी सुविधा

Thu, 28 Dec 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Thu, 28 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
OPD facility in Medical College before March
फतेहपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतरी के लिए मेडिकल कॉलेज में ओपीडी फरवरी माह तक शुरू जाएगी। कॉलेज के प्राचार्य का कहना है कि मार्च 2024 से पहले हर हाल में ओपीडी की सेवाएं शुरू करना लक्ष्य है। इसके साथ ही सीटी स्कैन की भी सुविधा मिलने लगेगी। नर्स की नियुक्तियां हो चुकी हैं। सर्जन से लेकर हड्डी रोग समेत अन्य कई विशेषज्ञों की भी तैनाती की जा चुकी है।
विज्ञापन

अल्लीपुर हाईवे स्थित अमर शहीद जोधा सिंह अटैया, ठा. दरियांव सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से ओपीडी की अनुमति मिल गई है। इसके संचालन के लिए भवन तैयार है। वहीं 47 डॉक्टर में 15 विशेषज्ञ और 30 जूनियर डॉक्टर की तैनाती पहले ही की जा चुकी है। ओपीडी में जनरल सर्जन, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जरी, नेत्र चिकित्सक, ईएनटी, महिला रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ समेत कई विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। ओपीडी चालू होते ही दवाओं और जांच की व्यवस्था भी मरीजों को उपलब्ध रहेगी। वहीं 139 चयनित स्टॉफ नर्स को नियुक्ति पत्र मिल चुके हैं। वे भी अपनी सेवाएं देने लगी हैं। इसके अलावा ओपीडी संचालन के लिए उपकरण, फर्नीचर व संसाधन के लिए प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जा चुका है। वहां से अनुमति मिलते ही सभी खरीदारी पूरी कर ली जाएगी। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने बताया की ओपीडी के साथ ही सिटी स्कैन की भी सुविधा मरीजों को मिलने लगेगी। इसका भी अनुमोदन मिल चुका है। मेडिकल कॉलेज में ओपीडी की शुरुआत के बाद जिला अस्पताल में मरीजों का दबाव कम होगा। मेडिकल कॉलेज में जगह पर्याप्त होने की वजह से मरीजों को बैठने व आने-जाने में दिक्कत भी नहीं होगी।
विज्ञापन

-----
चार महीने बाद भर्ती होंगे मरीज
फिलहाल मेडिकल कॉलेज में ओपीडी सेवा ही शुरू की जा रही है। इसके चार महीने बाद मरीजों को भर्ती भी किया जाएगा। शुरुआत में सौ बेड का वार्ड तैयार किया जाएगा। ऑपरेशन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--कोट्स--
मरीजों की निशुल्क ओपीडी की जाएगी। कई रोग विशेषज्ञों की तैनाती हो गई है। मार्च से पहले ओपीडी की शुरुआत करने का लक्ष्य रखा है। बिल्डिंग तैयार है। संसाधनों को जुटाया जा रहा है। ओपीडी के साथ दवा और जांच की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
-डाॅ. आरपी सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed