{"_id":"65c9391ae4f6cbae3a0b01ea","slug":"only-notice-action-on-marriage-hall-fatehpur-news-c-217-fth1002-110960-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मैरिज हाल पर सिर्फ नोटिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मैरिज हाल पर सिर्फ नोटिस की कार्रवाई
Mon, 12 Feb 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 12 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो-03-पार्किंग विहीन मैरिज हाल के बाहर सड़क पर खड़े वाहन। संवाद
शहर में लगभग 150 मैरिज हाल संचालित हैं, एनओसी सिर्फ दो के पास
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर के 45 मैरिज हाल को नोटिस देकर विभाग ने चुप्पी साध ली है। नतीजा शहर में हर मैरिज हॉल के सामने सड़कों पर लोग देर रात तक जाम में फंसे रहते हैं। डीजे की तेज धुन और वाहनों के प्रदूषण के बीच फंसकर शहरवासी परेशान हो रहे हैं।
शहर की प्रमुख सड़कों के अलावा गलियों में लगभग 150 मैरिज हाल हैं। अधिकांश में पार्किंग समेत अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं हैं। यही वजह है कि सहालग शुरू होते ही रात में जाम लगने लगा है। मैरिज हाल के सामने फुटपाथ से लेकर सड़क तक वाहन खड़ा कर देते हैं। वहीं बरात की डीजे गाड़ी, रोड लाइट व बरातियों की भीड़ पूरी सड़क घेर लगती है।
मुख्य रूप से आईटीआई रोड, पत्थरकटा, जीटी रोड, बांदा सागर रोड में थरियांव मांडर से अशोक नगर, लोधीगंज से बाकरगंज में जाम में फंसकर लोग परेशान रहते हैं। समस्याओं को देखते हुए सदर तहसील की ओर से लगभग डेढ़ महीने पहले 45 मैरिज हाल को नोटिस भी भेजा गया।
विज्ञापन
लापरवाही का नतीजा यह हुआ कि सहालग शुरू होते ही जाम की समस्या से लोगों को हर रोज दो चार होना पड़ रहा है। ये समस्या शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक अधिक रहती है। शहर में सिर्फ दो मैरिज हाल के पास ही फायर की एनओसी है।
यातायात निरीक्षक अजय सिंह का कहना है कि यह समस्या गंभीर है। मैरिज हालों के सामने फुटपाथों पर वाहन खड़ा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। जल्दी ऐसे मैरिज हालों पर कार्रवाई की जाएगी, जिससे इस गंभीर समस्या से शहरवासियों को निजात मिल सके।
................................
नगर पालिका से बिना अनुमति के शहर में मैरिज हाल खोले गए हैं। बिना पार्किंग स्थल के मैरिज खोलना गलत है। इससे रात के समय सड़कों से निकलने में लोगों को दिक्कतें होती हैं। सभी को एक बार फिर से नोटिस भेजी जाएगी।-समीप कुमार कश्यप, ईओ नगर पालिका
- मैरिज हालों की आंतरिक सुरक्षा भी मानक विहीन है। बिना फायर पुलिस की एनओसी के सभी मैरिज हाल संचालित हो रहे हैं। अगर कोई घटना होती है, तो बाहर निकलने के लिए पर्याप्त रास्ते तक नहीं हैं। इसको लेकर मैरिज हाल संचालकों को नोटिस दी जाती हैं, लेकिन कुछ कारणों से कोई कार्रवाई नहीं हो पाती।-उमेश गौतम, एफएसओ
.............................