फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Only 19 bags of fertilizer were distributed, the secretary locked the committee and left.

Fatehpur News: सिर्फ 19 बोरी खाद बांटी, समिति में ताला लगाकर चलते बने सचिव

Wed, 29 Oct 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Only 19 bags of fertilizer were distributed, the secretary locked the committee and left.
गाजीपुर (फतेहपुर)। बहुआ क्षेत्र के चकसकरन साधन सहकारी समिति में मंगलवार को खाद वितरण के दौरान हंगामा हो गया। किसानों ने सचिव पर रात में अधिक दामों पर खाद बेचने का आरोप लगाया। गुस्साए किसानों ने समिति के बाहर जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन


किसानों के अनुसार समिति में कुल 340 बोरी डीएपी खाद आई थी। सचिव मान प्रताप ने अपने परिचितों को 19 बोरी खाद देने के बाद समिति में ताला डाल दिया और भाग निकला। किसानों का कहना था कि वे सुबह से लाइन में लगे हैं लेकिन उन्हें खाद नहीं दी गई। किसानों ने आरोप लगाया कि सचिव व डायरेक्टर ने रात में ही 1600 से 1800 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खाद बेच दी जिससे अब दलहन-तिलहन की बुवाई पिछड़ रही है।
विज्ञापन


इधर, सचिव मान प्रताप ने सफाई दी कि वितरण के दौरान कुछ दबंग लोग अधिक खाद मांगने लगे थे। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें समिति बंद करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि बुधवार को किसानों को खाद का वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाद वितरण में अफरा-तफरी के बीच किसानों ने पुलिस सिपाही ललित मिश्रा पर 15 से 20 साइकिलों की हवा निकालने का आरोप लगाया। इससे किसानों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने किसान यूनियन अध्यक्ष से शिकायत करने की बात कही। मौके पर किसान सज्जन यादव, संतोष पाल, सुखलाल, छोटेलाल, आलोक, रामदुलारे, पप्पू, बाबूलाल, महेंद्र, संतोष और ननकू सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed