फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Onion seeds given to 35 farmers

35 किसानों को दिया गया खरीफ प्याज का बीज

Thu, 04 Aug 2022 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Onion seeds given to 35 farmers
फतेहपुर। खरीफ सीजन में प्याज और कद्दू वर्गीय सब्जी की फसल कराने वाले अनुसूचित जाति के किसानों को बुधवार को निशुल्क बीज वितरण किया गया। इसमें पंजीकृत 35 किसानों को बीज दिया गया। जिन किसानों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। वह पंजीकरण कराने के बाद निशुल्क बीज ले सकते हैं।
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी श्याम सिंह ने बुधवार को कंपनी बाग स्थित गोदाम में प्याज और कद्दू, तरोई व लौकी के बीज दिए। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 12 हेक्टेयर में प्याज, चार हेक्टेयर में लौकी, तरोई, कद्दू की खेती कराने का शासन से अनुसूचित जाति के लिए लक्ष्य मिला है। इसका वितरण शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

प्याज का लक्ष्य पूरा हो गया है, लेकिन कद्दू, तरोई और लौकी की खेती करना है। वह उद्यान विभाग के पोर्टल में पंजीकरण करा लें। इसके बाद आधार कार्ड, खतौनी, बैंक पासबुक, जाति प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी जिला कार्यालय में जमा करा दें। जिन किसानों ने पंजीकरण कराया है, वह उद्यान विभाग के कंपनीबाग में आकर बीज ले सकते हैं। इस मौके पर योजना प्रभारी सुनील कुमार, उद्यान निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, शब्बीर हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed