फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One youth killed, nine injured in road accidents

Fatehpur News: सड़क हादसों में एक युवक की मौत, नौ घायल

Sun, 25 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 25 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
One youth killed, nine injured in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसों में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं नौ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
खागा कोतवाली क्षेत्र के बनपुरवा गांव निवासी आशिक लाल (47) बाइक से सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर गांव गया था। वह गांव लौट रहा था। सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़े पुल के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार आशिक लाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।
उधर, सदर कोतवाली क्षेत्र के अब्दुल कासिमपुर सरायं निवासी मिश्रीलाल और हुसैनगंज के साहबगंज निवासी कुलदीप मजदूर हैं। दोनों थरियांव थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में स्लैब डालकर लौट रहे थे। मिक्सर मशीन लगे ट्रैक्टर में बैठे थे। थरियांव कस्बा के पास ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पलट गया। दोनों ट्रैक्टर के नीचे दबने से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

इधर, कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर गांव निवासी संतलाल गांव के सामने रोड पार कर रहा था। ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भादर गांव निवासी पिंटू बाइक से कस्बा की ओर जा रहा था। लकड़ी मथइयापुर के पास लोडर की टक्कर से घायल हो गया। राधानगर थाना क्षेत्र के मलाका गांव निवासी त्रिभुवन नाथ पत्नी रेखा देवी को बाइक से शहर लेकर जा रहा था। राधानगर एफसीआई गोदाम के पास बाइकों की टक्कर में दंपती घायल हुए। खागा कोतवाली क्षेत्र के भरखना निवासी अजय ससुर रामविशाल और पुत्र रोहित को बाइक से लेकर जहानाबाद गया था। कल्यानपुर बड़ौरी टोल प्लाजा के पास बाइक अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। हादसे में तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव के पास रविवार को ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। आगरा के तालगंज निवासी फुलवर (32) पुत्र प्रीतम सिंह ट्रेन से जा रहा था। थाना क्षेत्र के कमालीपुर गांव के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पुलिस ने बेहोशी हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से पहचान पत्र मिला। पुलिस ने पहचान पत्र के आधार पर परिजनों को सूचना दी है। परिजन सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed