{"_id":"673b98dc8a025106fc0d1826","slug":"one-name-crossed-out-in-scrutiny-of-nomination-papers-81-candidates-in-the-fray-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-124517-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नामांकन पत्रों की जांच में कटा एक नाम, 81 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नामांकन पत्रों की जांच में कटा एक नाम, 81 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन
फतेहपुर। जनपद में बार एसोसिएशन चुनाव के लिए फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच में एक नाम कटा है। हालांकि किसी अधिवक्ता ने नाम वापस नहीं लिया है। ऐसे में नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद 82 उम्मीदवारों में से अब 81 प्रत्याशी मैदान में हैं। 28 नवंबर को चुनाव के बाद 29 को बार संघ को नया अध्यक्ष व पदाधिकारी मिल जाएंगे।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील उमरांव व सह चुनाव अधिकारी महेंद्र परिहार ने बताया कि छंटनी में एक नाम कटा है। अधिवक्ता नजमा ने वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए नामांकन दाखिल किया था। वह पहले से भी कार्यकारिणी की सदस्य रह चुकी हैं। इससे वह कानूनन चुनाव नहीं लड़ सकतीं। किसी ने नाम वापसी भी नहीं लिया है। फाइनल लिस्ट में अब 81 लोगों का नाम हैं। लिस्ट जारी करने के बाद प्रत्याशियों की मीटिंग ली गई। उनसे मतदान प्रक्रिया संबंधी राय मांगी गई। उन्होंने अपने विचार व्यक्त किए। चुनाव अधिकारियों ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और निर्भीक चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव और गणना तय तिथियों पर ही होंगे।
-- इनसेट--
-चार अधिवक्ता संगठनों से प्रमुख पदों के उम्मीदवार
आदर्श अधिवक्ता संघ से अध्यक्ष पद के लिए मणि प्रकाश दुबे व महामंत्री/सचिव पद के लिए इंद्र कुमार चौहान उम्मीदवार हैं। सर्वसमाज संघ से अध्यक्ष पद के लिए जगदीश गुप्ता व महामंत्री पद के लिए इंद्रजीत सिंह यादव प्रत्याशी हैं। व्यवस्था परिवर्तन से अध्यक्ष पद के लिए सुरेश यादव और महामंत्री पद के लिए श्रीराम पटेल खड़े हैं। आदर्श संघ से टूटकर बने एक अन्य संगठन से अध्यक्ष पद के लिए गया प्रसाद दुबे और सचिव पद के लिए जितेंद्र गौतम मैदान में हैं। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष समेत कुल 23 पदों के लिए 81 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन
-यह हैं चुनावी मुद्दे
बार एसोसिएशन के चुनाव में मुख्य रूप से साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, बिजली और पानी की व्यवस्था का मुद्दा हावी है। इसके अलावा गंभीर बीमारियों में वकीलों के इलाज में मदद और मृत्यु की स्थिति में परिवार को मदद भी प्रमुख मुद्दा है।
-- स्पीकअप--
- अधिवक्ता विनोद सेंगर ने बताया कि अभी कोई खास काम नहीं हुए। कचहरी परिसर से लेकर यहां के शौचालयों में साफ-सफाई की दिक्कत है। किसी के इलाज में मदद नहीं की गई। लंग्स की बीमारी से जूझ रहे एक वकील के इलाज के लिए पैसा नहीं दिया। ज्यादातर पैसा अधिकारियों के आवभगत में खर्च किया गया।
- अधिवक्ता विजय पाल ने कहा कि कचहरी में वकीलों के बैठने की व्यवस्था ठीक की जानी चाहिए। साफ-सफाई और बिजली और पानी का समुचित इंतजाम होना चाहिए। भावी अध्यक्ष से हम यही मांग करेंगे।