{"_id":"6436f2c9a8ead516940a6876","slug":"one-more-corona-infected-three-became-active-fatehpur-news-c-12-1-177196-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोरोना का एक और संक्रमित मिला, तीन हुए एक्टिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोरोना का एक और संक्रमित मिला, तीन हुए एक्टिव
Wed, 12 Apr 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर/खागा। कोरोना की रफ्तार बढ़ने लगी है। बुधवार को भी एक संक्रमित और मिला। एक दिन पहले मंगलवार को भी एक संक्रमित मिला था। इस तरह से जिले में कोरोना एक्टिव केस की संख्या तीन हो गई है। इसके बावजूद कोरोना के एहतियात को लेकर स्वास्थ्य प्रशासन सजग नहीं हुआ है।
जिला अस्पताल में खागा तहसील की 50 वर्षीय महिला उपचार के लिए पहुंची। वह बुखार से पीड़ित थी। डॉक्टर ने लक्षणों को देखते हुए कोरोना का टेस्ट कराया। वह संक्रमित निकली। उसे होम आइसोलेशन के लिए भेज दिया गया। इससे एक दिन पहले ही मंगलवार को जिला अस्पताल में एक कोरोना पाजिटिव हुआ था। वह भी खागा तहसील का था। तहसील क्षेत्र के अल्लीपुर भादर गांव निवासी एक व्यक्ति जिला अस्पताल पैर की चोट का ईलाज कराने पहुंचा। वहां जांच के दौरान उसे कोरोना संक्रमण पाया गया। बुधवार को सीएचसी हरदो से डा. ओमप्रकाश सिंह व एलटी सान सिंह भादर गांव पहुंचे और उसके परिजनों की जांच की। इसके साथ आसपास के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की। सभी को मास्क पहनने व दूरी बनाकर कुछ दिन रहने के लिए कहा गया है।