{"_id":"5f1c440d8ebc3e63c920a290","slug":"one-died-in-accident-in-pull-fatehpur-news-knp573182645","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमहा पुल का क्षतिग्रस्त एप्रोच अभी तक टूटा, हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमहा पुल का क्षतिग्रस्त एप्रोच अभी तक टूटा, हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
किशनपुर (खागा) में पिछले साल यमुना का जलस्तर बढ़ने से क्षतिग्रस्त हुई दमहा पुल तक जाने वाला संपर्क मार्ग अब हादसों का कारण बन रहा है। शनिवार को यहां से गुजरते वक्त बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
इस पुल से 60 गांवों के लोगों की आवाजाही रहती है। बारिश के कारण इस सड़क के हालात और खराब हैं। पुल पर पड़ी बजरी और गिट्टी भी हादसों का कारण बन रही है।
किशनपुर-एकडला मार्ग पर दमहा नाला पड़ता है। वर्ष 2014-15 में करीब चार करोड़ 44 लाख रुपये की लागत से नाले पर पक्का पुल बनाने का काम शुरू हुआ था।
वर्ष 2017 में पुल तैयार हो गया था। यह पुल एकडला, सरौली, अहमदगंज, गढ़ा सहित करीब 60 गांवों व उनके मजरों को किशनपुर से सीधे जोड़ता है।