फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   one died in accident in fatehpur

डीसीएम की टक्कर से भाभी की मौत, देवर घायल, घटना से परिवार में कोहराम

Sat, 29 Aug 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
one died in accident in fatehpur
बहुआ रोते विलखते परिजन - फोटो : FATEHPUR
बहुआ में ललौली थाना क्षेत्र के शाह-दुगरेई मार्ग में डीसीएम ने शनिवार को साइकिल सवार देवर भाभी को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल पर पीछे बैठी महिला डीसीएम की चपेट में आ गई। उसकी कुचल जाने से मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए जाम लगा दिया। पुलिस को शव उठाने से रोका और मुआवजे की मांग की। पुलिस ने समझा बुझाकर ग्रामीणों को शांत करा दिया।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी सरलादेवी (40) पत्नी कामता प्रसाद पटेल गुरुवार को ललौली थाने के हरिरामपुर गांव में मायके आई थी। वह सुबह साढ़े 9 बजे रिश्ते के देवर पूतानी उर्फ जंग बहादुर पटेल (35) निवासी दरियापुर के साथ साइकिल से ससुराल जा रही थी।
विज्ञापन

श्यामपुर गांव के पास डीसीएम ने साइकिल में टक्कर मार दी, महिला साइकिल से उछल कर गिरी। देवर दूसरी ओर गिरा। महिला की डीसीएम की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। देवर घायल हुआ ।उसे पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीएम और चालक को शाह चौकी पुलिस ने पकड़ लिया। ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। घटनास्थल लिंक मार्ग होने की वजह यातायात प्रभावित नहीं हुआ। सरला का एक बेटा दीपक व एक बेटी गीता देवी है।

बहुआ चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया। कुछ देर बहस भी हुई। ललौली एसओ राजीव सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर शांत किया। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed