फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One dead in motorcycle collision, three injured

बाइकों की भिड़ंत में एक मरा, तीन लोग घायल

Mon, 22 Aug 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 22 Aug 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
One dead in motorcycle collision, three injured
मृतक के दरवाजे लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में शनिवार देर रात बाइकों की भिड़ंत में पवन कुमार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। गंभीर घायल पवन की रेफर कराकर कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



जाफरगंज थाना क्षेत्र के गांव नरैचा निवासी पवन कुमार प्रजापति (25) के माता-पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी। यह इकलौता बेटा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर में ब्याही बहन उमा देवी ने उसका  पालन-पोषण किया था। उमा और उसके पति शिव प्रसाद ने पवन को ग्रेजुएशन कराया था। परिजनों ने बताया कि इन दिनों पवन नौकरी की तलाश में था।
विज्ञापन



शनिवार देर रात नौ बजे किसी काम से साथी गांव अलीपुर निवासी विनोद वर्मा के साथ बाइक से चौडगरा कस्बा गया था। लौटते समय विद्युत उपकेंद्र के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। इन दोनाें के अलावा दूसरा बाइक सवार कल्यानपुर थाना क्षेंत्र के गांव पहुर निवासी भोलू अवस्थी भी गंभीर रूप से घायल हुआ। तीनाें बाइक सवारों में केवल विनोद ने हेलमेट लगाया था। दोनाें के सिर व शरीर में गंभीर चोंटे आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



थानाध्यक्ष एके सिंह ने तीनों बाइक सवारों को गोपालगंज पीएचसी में देर रात भर्ती कराया, यहां पवन की हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने फतेहपुर रेफर किया। फतेहपुर से कानपुर ले जाते समय उसने औंग थाना क्षेत्र के छिवली नदी के पास दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष एके सिंह ने बताया कि मृतक के बहनोई के बडे़ भाई राम किशोर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed