फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One arrested for ganja smuggling, BJP leader escapes in Scorpio

Fatehpur News: गांजा तस्करी में एक गिरफ्तार, भाजपा नेता स्काॅर्पियो से भागा

Thu, 20 Nov 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
One arrested for ganja smuggling, BJP leader escapes in Scorpio
फोटो-11-गांजा तस्कर रितिक सैनी। वीडियो ग्रैब - फोटो : मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।
किशनपुर (फतेहपुर)। गांजा की सप्लाई करने आए तस्कर को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद पुलिस ने गांजा तस्करी में पूर्व प्रधान और भाजपा जिला मत्स्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवबरन त्यागी और उसके पुत्र अभिषेक समेत तीन को वांछित किया है।
विज्ञापन

गांजा आपूर्ति के दौरान त्यागी चालक समेत स्काॅर्पियो से भाग गया। इनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। स्कॉर्पियो असोथर के पूर्व प्रधान और भाजपा नेता रामकिंकर अवस्थी की है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि विजयीपुर चौराहे के पास कुछ गांजा तस्करों के सुबह आने की खबर मिली। यूपी मार्का भट्ठे के पास असोथर थाने के झाल चौराहा निवासी रितिक सैनी को गांजा के साथ पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पूछताछ में कबूला कि गांजा झाल चौराहा के अभिषेक का है। वह अभिषेक के साथ अपाचे बाइक से गांजा पहुंचाने आया था। वह अभिषेक के बताने के अनुसार गांजा लेने आने वाले का भट्ठे के पास इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पकड़ा गया।
पुलिस को आते देखकर बाइक लेकर अभिषेक भाग निकला है। अभिषेक का पिता शिवबरन त्यागी स्काॅर्पियो से एक चालक के साथ उनके आगे-पीछे चलकर लोकेशन दे रहे थे। वह लोग भी स्काॅर्पियो लेकर भाग निकले।

स्काॅर्पियो असोथर कस्बे के रामकिंकर अवस्थी की है। रितिक सैनी से पांच किलो 104 ग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और 120 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है। अन्य की तलाश में असोथर क्षेत्र में दबिश दी गई।

फोटो-11-गांजा तस्कर रितिक सैनी। वीडियो ग्रैब

फोटो-11-गांजा तस्कर रितिक सैनी। वीडियो ग्रैब- फोटो : मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।

फोटो-11-गांजा तस्कर रितिक सैनी। वीडियो ग्रैब

फोटो-11-गांजा तस्कर रितिक सैनी। वीडियो ग्रैब- फोटो : मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।

फोटो-11-गांजा तस्कर रितिक सैनी। वीडियो ग्रैब

फोटो-11-गांजा तस्कर रितिक सैनी। वीडियो ग्रैब- फोटो : मोहनगंज थाने में पकड़े गए पशु तस्करी के आरोपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed