फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   One accused arrested in child abduction case, search on for another

Fatehpur News: बालक के अपहरण में एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश

Thu, 11 Jun 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
One accused arrested in child abduction case, search on for another
औंग। घर से कुछ दूरी पर बुधवार शाम क्रिकेट खेल रहे बालक को बाइक सवारों ने पीटकर अगवा कर लिया था। बाद में एक बंद फैक्टरी के गार्ड की सूझबूझ से बालक को आरोपी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर गांव के ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पुराने लेनदेन के विवाद के चलते फिरौती के इरादे से अपहरण की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गोधरौली गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह गौतम का पुत्र अंश सिंह (11) बुधवार शाम क्रिकेट खेल रहा था तभी उसे बुलाकर बाइक सवार लोग अगवा कर ले गए। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई भी की। बाइक सवार उसे बिंदकी रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित बंद स्टील फैक्टरी के पास ले गए। यहां बालक के शोर मचाने पर फैक्टरी गार्ड को संदेह हुआ और रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद आरोपी बालक को धकेलकर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना के बाद अंश परिजन को राहुनिया तालाब के पास सकुशल मिला। पूछताछ में उसने गांव के अखंड सिंह परिहार और उसके एक साथी पर अपहरण का आरोप लगाया। इसके बाद अंश की मां अंजली सिंह गौतम की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने देर रात अखंड की तलाश में दबिश दी और उसके करीबियों को भी हिरासत में लिया। दबाव बढ़ने पर अखंड देर रात थाने पहुंच गया, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब उसके दूसरे साथी की तलाश में जुटी है। जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले से लेनदेन का विवाद चल रहा था। इसी विवाद में फिरौती के लिए अपहरण की आशंका जताई जा रही है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश शुक्ला ने बताया कि जांच जारी है और बालक के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।


बाइक पर स्टंट करता अखंड
इलाके के लोगों के अनुसार आरोपी अखंड तेज रफ्तार बाइक चलाने और स्टंट करने के लिए जाना जाता है। घटना के दौरान भी वह बालक को बाइक पर लेकर तेज रफ्तार में भाग रहा था। फैक्टरी गार्ड सुशील दुबे ने संदिग्ध स्थिति देखकर रोकने की कोशिश की थी।। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed