{"_id":"63503cdcd0a6f6516373a2a0","slug":"on-three-including-real-brothers-fatehpur-news-knp7241733184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की एफआईआर
Wed, 19 Oct 2022 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
फतेहपुर में मेले से घर जा रही अनुसूचित जाति की किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में बुुधवार दोपहर पुलिस ने सगे भाइयों समेत तीन पर मुकदमा दर्ज किया है। तीसरा आरोपी सगे भाइयों का मौसेरा भाई है। आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो, एससी-एसटी एक्ट, धमकी की धाराओं पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
असोथर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी मेला देखकर 16 अक्तूबर की रात मां और रिश्तेदारों के साथ घर लौट रही थी। प्रतापनगर झाल के पास एक दुकान के पीछे किशोरी लघुशंका के लिए गई थी। इसी दौरान किशोरी को प्रतापनगर निवासी अंशु सिंह, नितिन सिंह और उनका सरांय खालिस निवासी मौसेरा भाई शनि सिंह अगवा कर ले गए थे।
विज्ञापन
सगे भाइयों ने अपने घर में किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया था। करीब रात दो बजे शनि बाइक में बैठाकर किशोरी को उसके घर के पास छोड़ आया था। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी थी। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि 18 अक्तूबर शाम तहरीर आई थी। जांच के बाद 19 अक्तूबर की दोपहर को मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन