फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   On her seventh wedding anniversary, a woman hanged herself to death.

Fatehpur News: शादी की सातवीं सालगिरह पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Fri, 29 May 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
On her seventh wedding anniversary, a woman hanged herself to death.
अमौली (फतेहपुर)। चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव दपसौरा में शादी की सातवीं सालगिरह पर महिला का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद परिजन से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस शुरुआती जांच में दंपती के बीच विवाद को घटना की वजह मान रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के मौदहा थाना क्षेत्र के छिरका निवासी जयकरन सिंह की पुत्री मोनिका (29) की शादी 28 मई 2019 को दपसौरा गांव निवासी ज्ञानेंद्र सिंह के साथ हुई थी। ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ आंगन में सो गया था। रात करीब एक बजे बिजली आने पर पत्नी बड़ी बेटी आद्या (6) के साथ कमरे में सोने चली गई। छोटी बेटी मनु भी उसके साथ थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह पत्नी को जगाने कमरे पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो पत्नी रोशनदान में साड़ी के फंदे से लटकी थी। शोर मचाने पर बड़ी बेटी आद्या जाग गई और उसने अंदर से दरवाजा खोला। फंदा काटकर मोनिका को नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमौली चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। महिला के पिता जयकरन सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्होंने बेटी को बुलाने के लिए बेटे नीरेंद्र सिंह को भेजा था लेकिन ससुराल पक्ष ने मना कर दिया। इसके बाद शाम को बेटा लौट आया। इसी बात को लेकर बेटी और दामाद के बीच विवाद हुआ था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed