{"_id":"0f2b36f78e646cebda02b8ce5c5285eb","slug":"on-behalf-of-the-sp-government-of-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बवाल सपा सरकार के इशारे पर- आदित्य पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाल सपा सरकार के इशारे पर- आदित्य पांडेय
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता आदित्य पांडेय ने कहा कि जहानाबाद में हुई
विज्ञापन
घटना सांप्रदायिक नहीं बल्कि राजनैतिक है। सपा सरकार के इशारे में जुलूस के
दौरान ईंट पत्थर चलाए गए जिससे हिंसा भड़क गई। घटना के बाद अब क्षेत्रीय
पुलिस जहानाबाद विधायक के दबाव में निर्दोषों के खिलाफ कार्रवाई कर रही हैं
जिसका हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
भाजपा नेता शनिवार को शहर के जीटी रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में जब जुलूस निकल रहा था तब सपा नगर अध्यक्ष वाहिद कुरैशी के आवास में अराजकतत्वों ने ईट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जवाब दिया जिससे मामला बिगड़ गया।
घटना सांप्रदायिक नहीं है। सपा सरकार आने वाले 2017 के चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसी घटिया हरकतें कर रही हैं। जहानाबाद विधायक मौके का फायदा उठाते हुए अपने विरोधियों को फंसा रहे हैं और क्षेत्रीय पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं। कहा कि क्षेत्रीय पुलिस निर्दोषों से कह रही है कि पचास हजार दो नहीं तो रासुका की कार्रवाई कर देंगे।
उन्होंने सपा की बखिया उधेड़ने के साथ भाजपा के नेताओं पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि उन्हें जनता से मालूम हुआ कि जहानाबाद दंगे के दौरान केंद्रीय मंत्री और विधायक ने भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया जिससे लोगों में नाराजगी है। कहा कि वह पुलिस प्रशासन की जांच से संतुष्ट नहीं है।
इसकी शिकायत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से की है। भाजपा के फायर ब्रांड नेता विनय कटियार 18 जनवरी को मामले की जांच करने जहानाबाद आ रहे हैं। इस दौरान अरविंद बाजपेई, अजय सिंह मौजूद रहे।