{"_id":"65df8dafdc37c301af0471b4","slug":"oil-mafia-manoj-aggarwals-plot-worth-rs-32-lakhs-confiscated-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-111816-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: तेल माफिया मनोज अग्रवाल का 32 लाख का प्लाट कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: तेल माफिया मनोज अग्रवाल का 32 लाख का प्लाट कुर्क
विज्ञापन
फोटो34- कुर्क संपत्ति पर लगा जिला प्रशासन का बोर्ड। संवाद
फोटो35- प्लाट पर कार्रवाई करने पहुंची टीम। संवाद
- मथुरा व जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई
- माफिया की तीन करोड़ 18 लाख 67 हजार रुपये की संपत्ति है
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। जिला कारागार में निरुद्ध तेल माफिया मनोज अग्रवाल की चल-अचल संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्रवाई शुरू की गई है। मथुरा व जिला प्रशासन के संयुक्त अभियान में बुधवार को माफिया के जमुनाधाम स्थित 32 लाख कीमत का प्लाट कुर्क किया गया है। अभी कार्रवाई जारी रहेगी।
मथुरा फरह थाना क्षेत्र के बेरी गांव के मनोज अग्रवाल पर 2019 में बरौनी इंडियन ऑयल की पाइप लाइन तोड़कर तेल चोरी का मलवां थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। मुकदमे में पुलिस की लचर रवैये के चलते माफिया को क्लीन चिट मिली थी। दोबारा मामले की विवेचना में मनोज अग्रवाल को दोषी पाया गया।
उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। मामले में चार फरवरी 2024 को गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति कुर्क के आदेश हुए। इसके बाद माफिया की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा खंगाला जाने लगा। जांच में माफिया के पंजाब नेशनल बैंक शाखा मथुरा में एक खाते में 9734 रुपये, इसी शाखा के दूसरे खाते में दो लाख 21 हजार 877 रुपये, एचडीएफसी बैंक शाखा में गुरुकृपा बिल्डिंग मेटेरियल नाम से खाते में 11732 रुपये, सिंझल ज्वैलर्स फर्म के खाते में 8 लाख 75 हजार 929 रुपये होने का पता चला।
विज्ञापन
इसके अलावा बांगर स्थित 81 लाख रुपये कीमत का फ्लैट, बाकलपुर स्थित एक करोड़ 20 लाख कीमत का प्लाट, बाकलपुर में ही दुकान 99 लाख 39 हजार कीमत का एक और प्लाट और दुकान, कुर्क किया गया जमुनाधाम स्थित 32 लाख 16 हजार कीमत का प्लाट है। इस तरह माफिया की.तीन करोड़ 18 लाख 67 हजार 522 रुपये की संपत्ति आकी गई।