फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Oil mafia brother's shop worth Rs 25 lakh confiscated

Fatehpur News: तेल माफिया के भाई की 25 लाख कीमत की दुकान कुर्क

Mon, 16 Dec 2024 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Oil mafia brother's shop worth Rs 25 lakh confiscated
फतेहपुर। जेल में निरुद्ध तेल माफिया की तीसरी बार में मथुरा में 25 लाख कीमत की दुकान कुर्क की गई है। दुकान तेल माफिया मनोज की भाई महेश अग्रवाल के नाम पर है। अभी तक कुल दो करोड़ 77 लाख 28 हजार 470 रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। चिहिन्त करीब चार करोड़ की संपत्ति कुर्क होना बाकी है।
विज्ञापन

इंडियन ऑयल की पाइप लाइन तोड़कर चोरी में मथुरा का तेल माफिया मनोज अग्रवाल गैंगस्टर एक्ट के तहत जिला कारागार में निरुद्ध हैं। उसके खिलाफ जिले के थरियांव, मलवां, कल्यानपुर थाना क्षेत्र में पांच व कुल विभिन्न स्थानों पर 50 मुकदमे हैं। मलवां थाने में 2019 में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में संपत्ति कुर्क की 14 (1) अधिनियम के तहत तीसरी बार संपत्ति कुर्क हो रही है। कुछ छह करोड़ 74 लाख 56 हजार 70 रुपये कीमत कुल सात संपत्तियां कुर्क होना है।
विज्ञापन

मलवां थाने व मथुरा राजस्व टीम ने सोमवार को मनोज अग्रवाल के भाई महेश चंद्र अग्रवाल की दुकान कुर्क की गई है। दुकान मथुरा कोतवाली क्षेत्र के फ्लोर मोती मंजिल पर स्थित है। दुकान की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख आंकी गई है। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि मलवां पुलिस की ओर से कुर्की कार्रवाई जारी है। बाकी संपत्ति पर भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed