{"_id":"6484c51672a6c247aa02aeb4","slug":"nursing-college-got-approval-from-the-government-fatehpur-news-c-12-1-278986-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेज दो लीड: एक्सक्लूसिव: नर्सिंग कॉलेज को शासन से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेज दो लीड: एक्सक्लूसिव: नर्सिंग कॉलेज को शासन से मिली मंजूरी
Sun, 11 Jun 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
फोटो-01- मेडिकल कॉलेज से संबद्ध नर्सिंग कोर्स भी होंगे शुरू। संवाद
नर्सिंग कॉलेज को शासन से मिली मंजूरी
- जीएनएम व बीएससी नर्सिंग दो कोर्स होंगे संचालित
- एक सप्ताह में जमीन चिहिन्त करके मांगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज के नाम पर एक और उपलब्धि जुड़ गई है। राज्य सरकार ने कॉलेज में नर्सिंग कोर्स संचालित करने की मंजूरी दे दी है। कॉलेज में जीएनएम ( जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) और बीएससी नर्सिंग दो कोर्स संचालित होंगे। शासन ने एक सप्ताह के भीतर कोर्स संचालित करने के लिए भवन संबंधित निर्माण के लिए जमीन चिहिन्त करने का निर्देश दिया है।
मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग के कोर्स संचालित करने के प्रयास शुरुआत से ही किए जा रहे थे। इसे अब राज्य शासन ने मंजूरी दे ही है। कॉलेज में अभी जीएनएम और बीएससी नर्सिंग दो कोर्स संचालित होंगे। बीएससी नर्सिंग चार साल का डिग्री कोर्स होगा, जबकि जीएनएम साढ़े तीन साल का डिप्लोमा कोर्स होगा। जीएनएम में तीन साल पढ़ाई और छह महीने हॉस्पिटल में इंटर्नशिप करनी होगी। नर्सिंग की पढ़ाई के लिए नया सेटअप होगा और नई बिल्डिंग बनेगी। राज्य शासन ने नर्सिंग कोर्स संचालित करने के लिए एक एकड़ जमीन चिहिन्त करने के निर्देश दिए हैं। जमीन की उपलब्धता एक सप्ताह के भीतर करके शासन को सूचित करना है। सरकार की तेजी से उम्मीद जागी है कि अगले साल तक नर्सिंग कोर्स की पढ़ाई भी चालू हो जाएगी। अभी दोनों कोर्स की सीट संख्या तय नहीं हुई है। प्रिंसिपल आरके सिंह सोमवार को डीएम से मिलकर कॉलेज में कोर्स के संचालन के संबंध में बातचीत कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
कोर्स संचालित के लिए होगा स्टॉफ
नर्सिंग कोर्स संचालित करने के लिए स्टॉफ की भर्ती होगी। फिलहाल स्टॉफ सेटअप में एक प्राचार्य, 7 टीचर होंगे। इसके साथ ही नई बिल्डिंग में दो लेक्चर हॉल, 2 डेमोस्ट्रेशन हाल, एक स्किल लैब के साथ चार लैब बनाई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई
मेडिकल कॉलेज में दो साल से एमबीबीएस की पढ़ाई जारी है। नया सत्र सितंबर से चालू होगा। प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के कोर्स संचालित होंगे। वहीं पैरामेडिकल कोर्स की मान्यता भी मिल चुकी है और डीएनबी (डिप्लोमेट इन नेशन बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन) कोर्स को भी जल्द ही मान्यता मिलने की उम्मीद है। ये पीजी के समकक्ष स्पेशियलटी कोर्स होगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
कोट्स
मेडिकल कॉलेज के दो नर्सिंग कोर्स की मंजूरी शासन से मिल गई है। वहीं डायलिसिस टेक्नीशियन की 30 सीट का कोर्स नए सत्र से संचालित करना प्रस्तावित है। इससे डायलिसिस टेक्नीशियन की कमी दूर होगी।
आरपी सिंह, प्रिंसिपल, मेडिकल कॉलेज