{"_id":"6261abd216da661a3055e73a","slug":"nuksaan-aag-ghar-fatehpur-news-knp692530046","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से चार घरों की गृहस्थी हुई राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से चार घरों की गृहस्थी हुई राख
विज्ञापन
मड़ौली गांव में आग से जली बाइक। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर। थाना क्षेत्र के मड़ौली और सरौली गांव में आग लगने से कुल चार घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। मड़ौली में आग से एक घर तो सरौली गांव में बरात की आतिशबाजी से लगी आग के कारण तीन भाइयों के घरों में भी हजारों का नुकसान हुआ है।
मड़ौली गांव निवासी धर्मपाल विश्वकर्मा के घर में गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। इससे घर में रखी एक बाइक सहित उपयोग की चीजें जल गई। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। ग्रामीणों ने आग बुझाई।
सूचना पर लेखपाल मौके पर पहुंचे और नुकसान का आंकलन किया। इसी तरह सरौली गांव में बुधवार की रात बारात आई हुई थी।
आतिशबाजी के दौरान पटाखे की चिंगारी गांव निवासी प्रकाश के घर के बाहर छप्पर पर गिरी। जिससे आग लग गई।
इससे पहले की गांव के लोग आग बुझाते, लपटें प्रकाश के दो भाइयों के घर भी पहुंच गई और उनकी गृहस्थी का सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई।