{"_id":"a36a887711292b3e30ca70edb7720e8a","slug":"now-shikshamitra-will-stage-on-indefinite-strike-at-bsa-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों का बेमियादी धरना जारी, अब बीएसए दफ्तर पर देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों का बेमियादी धरना जारी, अब बीएसए दफ्तर पर देंगे धरना
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 23 Dec 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन एवं प्राथमिक शिक्षक संघ ने 20 सूत्रीय मांगों के निस्तारण के लिए चार दिन का समय और बढ़ा दिया है। इस दौरान दोनों संगठनों का संयुक्त धरना प्रदर्शन नहर कालोनी में ही चलेगा। समस्याओं का निराकरण न होने पर 26 दिसंबर से बीएसए दफ्तर में शिक्षक और शिक्षामित्र बेमियादी धरना प्रदर्शन एक बार से शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड के बावजूद प्राथमिक शिक्षक और शिक्षामित्रों का धरना 13वें दिन भी नहर कालोनी में जारी रहा। पूर्व निर्णय के अनुसार सोमवार से धरना स्थल बदलकर फिर से बीएसए दफ्तर होना था, लेकिन इससे पूर्व शिक्षक और शिक्षामित्रों ने बैठक करके बीएसए को समस्याओं का निराकरण करने के लिए चार दिन का समय और बढ़ाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
दोनों संगठनों ने संयुक्त नोटिस बीएसए दफ्तर में दिया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर इस दौरान तक सभी समस्याओं का निराकरण नहीं होता है,
तो 26 को सुबह से ही सभी शिक्षक और शिक्षामित्र बीएसए दफ्तर परिसर में धरने पर बैठ जाएंगे। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विजय सिंह गौर ने आरोप लगाया कि बीएसए ने 13 दिन से चल रहे आंदोलन में अभी तक एक भी समस्या का निराकरण नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने हठधर्मिता छोड़कर समस्याओं का निराकरण नहीं किया, तो आंदोलन को वृहद रूप देने में कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, अमित त्रिवेदी, शैलेंद्र सिंह भदौरिया, अनुराग श्रीवास्तव, शिवकुमार यादव आदि रहे।