फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Notice pasted on converting the disputed building into a workplace

Fatehpur News: विवादित बिल्डिंग को कार्यस्थल बनाने पर नोटिस चस्पां

Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Notice pasted on converting the disputed building into a workplace
फतेहपुर। लखनऊ हाइवे मार्ग पर स्थित विवादित बेशकीमती इमारत को कार्यस्थल बनाने के मामले में पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। इमारत पर कब्जे को लेकर कई बार बड़ा विवाद हो चुका है। इमारत पर हाईकोर्ट इलाहाबाद ने स्थगन आदेश जारी कर रखा है। सीएम से शिकायत के बाद पुलिस उच्च न्यायालय के आदेश का पालन कराने पहुंची।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी शेख एजाज अहमद का आरोप है कि उसकी बेशकीमती पांच मंजिला इमारत पर कब्जा किया जा रहा है। जमीन पर 17 अक्तूबर को प्रथम तल के गेट पर रंगाई पुताई कर कार्यस्थल बनाया जा रहा है। वह मौके पर पहुंचे। उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रकरण में 28 अप्रैल 2017 का स्थगन आदेश भी प्रभावी है। मामले की 18 अक्तूबर को डीएम से शिकायत की गई। कोई कार्रवाई न होने पर सीएम को ट्वीट कर शिकायत की। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। नायब तहसीलदार और लखनऊ बाइपास चौकी प्रभारी समेत भारी पुलिस फोर्स पहुंचा। हाईकोर्ट इलाहाबाद के आदेश संबंध में चेतावनी नोटिस चस्पा किया। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि संबंधित पक्षों को नया कार्य न करने पर चेतावनी दी गई है। विवादित जगह पर नोटिस चस्पा की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed