{"_id":"611ab24f8ebc3e43096ee1e5","slug":"notice-given-to-accused-in-murder-case-fatehpur-news-knp646492425","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी पुलिस ने एयरपोर्ट कर्मी के हत्यारोपी के घर में कुर्की नोटिस की चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी पुलिस ने एयरपोर्ट कर्मी के हत्यारोपी के घर में कुर्की नोटिस की चस्पा
विज्ञापन
फतेहपुर। एयरपोर्ट कर्मी की हत्या में करीब एक साल से फरार आरोपी के घर कौशांबी पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की है। आरोपी को हाजिर करने के लिए एक माह का पुलिस ने समय दिया है।
कौशांबी जिले के पिपरी थानाक्षेत्र जलालपुर घूरी निवासी रामनाथ कुशवाहा का पुत्र राजू कुमार उर्फ राजू (28) बमरौली एयरपोर्ट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। उसका सात अगस्त 2020 को अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद थरियांव थानाक्षेत्र में उसका अधजला शव बरामद हुआ था। सूचना पर कौशांबी से आए परिजनों ने शव की पहचान की थी।
पुलिस ने मामले में किशनपुर थानाक्षेत्र के नरैनी निवासी वीरेंद्र कुमार मौर्या, शहर के पथरकटा निवासी विपिन मौर्य, राजू उर्फ बैरागी मौर्य और मुराईन टोला निवासी मुलायम मौर्य को आरोपी बनाया था। आरोपियों में मुलायम फरार चल रहा था। कौशांबी जिले के पिपरी थाने की पुलिस ने मुलायम मौर्य के घर पर 15 अगस्त को कुर्की की नोटिस चस्पा की है। पिपरी थानाध्यक्ष राधेश्याम वर्मा नोटिस तामील कराने के बाद शहर कोतवाली पहुंचे। जहां कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए सहयोग मांगा। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया आरोपी के घर में नोटिस चस्पा कराई गई है।