फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Non-standard breaker made on National Highway

Fatehpur News: नेशनल हाईवे पर बना दिया मानक विहीन ब्रेकर

Sun, 07 Apr 2024 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 07 Apr 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Non-standard breaker made on National Highway
फतेहपुर (अल्लीपुर)। मलवां थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में कैंची मोड ब्लैक स्पॉट के पहले नेशनल हाईवे पर भारी भरकम ब्रेकर बना दिया है। इसमें आए दिन वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन चुप्पी साधे है।
विज्ञापन

कैंची मोड़ से लगभग एक किमी का सफर उल्टी दिशा में तय कर वाहन सवार अल्लीपुर अंडर पास के नीचे से फतेहपुर की तरफ आते हैं। इसलिए रास्ता सुगम बनाने के लिए नेशनल हाईवे ने पत्थर के बोल्डर लगाकर सर्विस लेन तैयार किया। इसके साथ ही हाईवे पर मानक विहीन बड़ा सा ब्रेकर बना दिया। यह ब्रेकर अब वाहन सवारों के लिए खतरा बन गया है। ब्रेकर के पहले कोई संकेतक या ब्लिंकर भी नहीं लगाया गया है, जिससे राहगीरों को ब्रेकर की जानकारी मिल सके। ऐसे में हाईवे पर दौड़ रहे तेज वाहन ब्रेकर देखते ही अचानक ब्रेक लगाते हैं या ब्रेकर से उसी रफ्तार में गाड़ी गुजार देते हैं। दोनों ही स्थितियों में वाहन अनियंत्रित हो जाता है। इससे हमेशा दुर्घटना का डर सताता रहता है।
विज्ञापन

नहीं बनाई सर्विस लेन
कैंची मोड ब्लैक स्पॉट के रूप में घोषित है। यहां पर हाईवे निर्माण के दौरान सर्विस लेन भी नहीं बनाई गई। यह स्थिति लगभग पूरे हाईवे की है। वहीं, पीएनसी कंपनी ने दुर्घटनाओं में कमी व रोकथाम के लिए नेशनल हाईवे पर कैंची मोड से पत्थर के स्टॉपर लगाकर वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। इस स्टॉपर में भी ब्रेकर बनाया गया, जो हाईवे तक बढ़ा दिया गया है। हाईवे के ब्रेकर पर लगाई गई सफेद पट्टी धुंधली पड़ गई है। इससे फतेहपुर से कानपुर की ओर जाने वाले वाहनों को यह दिखाई नहीं पड़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कैंची मोड के पास दुर्घटना रोकने के लिए पत्थर के स्टॉपर लगाकर सर्विस लेन फतेहपुर जाने वालों के लिए तैयार की गई है। वहां पर अस्थायी ब्रेकर बना है। ब्रेकर मानक अनुरूप नहीं है। इसे दिखवाकर सही कराया जाएगा। -अमन रोहिल्ला, डीजीएम, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed