फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nominations will be held today for the post of BJP District President

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए आज होंगे नामांकन

Wed, 20 Nov 2019 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Nominations will be held today for the post of BJP District President
फतेहपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष के चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से सरगर्मियां चल रही हैं। जिलाध्यक्ष पद के लिए विधायकों, पार्टी नेताओं और संघ के कद्दावरों तक का समर्थन जुटाने के लिए प्रत्याशियों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बुधवार को पार्टी जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

जेल रोड चौराहे पर स्थित भाजपा कार्यालय में बुधवार को सुबह 11 बजे से जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरु होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी को चुनाव अधिकारी बनाया है। उनके सहयोग के लिए पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल मिश्र को सह चुनाव अधिकारी बनाया गया है। दोनों चुनाव अधिकारियों ने नामांकन की पूर्व संध्या पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में युवामोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा और पिछड़ा मोर्चा एवं ऐसे पार्टी पदाधिकारी जो अध्यक्ष की लाइन में नहीं हैं, उनसे जिलाध्यक्ष के लिए उपयुक्त नामों के बारे में रायशुमारी की। नामांकन पार्टी कार्यालय में सुबह 11 बजे से एक बजे तक होगा। इसके बाद एक से 1:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 1:30 से दो बजे के बीच नाम वापसी का भी मौका दिया जाएगा। नामांकन पत्रों को चुनाव अधिकारी प्रदेश कार्यालय के सुपुर्द कर देंगे। इसके बाद वहीं से जिलाध्यक्ष की घोषणा की जाएगी। चुनाव अधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के लिए मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से ब्राह्मण, क्षत्रिय और पिछड़ा वर्ग के चेहरों के नाम लिए।
विज्ञापन

यह हैं संभावित दावेदार-
जिलाध्यक्ष पद के लिए फिलहाल डॉ. देवाशीष चौधरी, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, राम प्रताप सिंह गौतम, नीरज सिंह, डॉ. विकास त्रिवेदी, पंकज त्रिपाठी, आशीष मिश्रा, प्रभूदत्त दीक्षित, ओम मिश्रा, प्रदीप वाजपेयी, दिनेश वाजपेयी, प्रमोद द्विवेदी, पंकज त्रिवेदी, अखिलेश द्विवेदी, राकेेश तिवारी, मनोज शुक्ला, वीरेंद्र दुबे, अर्चना त्रिपाठी दावेदारी करते देखे गए। बुधवार को नामांकन पत्र खरीदने से तय होगा कि इनमें कौन प्रबल दावेदार बनकर उभरेगा या कोई नया चेहरा भी इसमें शामिल होगा। शर्त पर ध्यान दिया गया तो इनमें से भी कुछ नाम स्वत: बाहर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed