{"_id":"5a146f8e4f1c1bb6678bd239","slug":"no-security-will-be-tolerated-in-security-kumar-prashant","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा में चूक बर्दाश्त न होगी- कुमार प्रशांत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा में चूक बर्दाश्त न होगी- कुमार प्रशांत
फतेहपुर
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम कुमार प्रशांत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। निकाय चुनाव में जनसभा करने आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम स्थल देखने मंगलवार को डीएम व एसपी टीम के साथ पहुंचे। अफसरों ने कहा कि कार्यक्रम भाजपा का है लेकिन किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। आयोजन स्थल और आसपास पर्याप्त फोर्स रहे। सजने वाले मंच और बनने वाले हेलीपैड के पास कौन ड्यूटी देगा, उसका नाम, नंबर सब होना चाहिए।
तेलियानी ब्लाक के सामने सीएम योगी की जनसभा होनी है। पहली बार निकाय चुनाव में किसी सीएम का आना हो रहा है। हालांकि यह कार्यक्रम राजनैतिक है, फिर भी मामला सूबे के मुखिया से जुड़े होने की वजह से व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर प्रशासन संवेदनशील है। डीएम कुमार प्रशांत व एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने आयोजन स्थल पर पहुंच कर प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां देखीं। इस मौके पर सीडीओ एसपी आनंद, एडीएम न्यायिक जेपी गुप्ता, एसडीएम अवनीश राय, सीओ कपिल देव मिश्र, बीडीओ तेलियानी कविता तिवारी भी मौजूद थीं।