{"_id":"66b51ecc4bd4407e8d090bc6","slug":"no-land-for-stand-e-rickshaw-stand-being-set-up-on-pastures-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-119273-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: स्टैंड के लिए नहीं जमीन, चाराहों पर लग रहा ई-रिक्शों का स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: स्टैंड के लिए नहीं जमीन, चाराहों पर लग रहा ई-रिक्शों का स्टैंड
विज्ञापन
फोटो-15-ज्वालागंज चौरारे पर सवारियों को इंतजार करते ई-रिक्शा चालक। संवाद
फोटो-16- वर्मा चौराहा के पास खड़े ई-रिक्शे। संवाद
-नगर पालिका नहीं खोज पा रही स्टैंड बनाने के लिए जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। नगर पालिका क्षेत्र में ई-रिक्शा स्टैंड के लिए स्थान घोषित न होने से प्रमुख चौराहों पर स्टैंड संचालित हो रहे हैं। प्रत्येक चौराहे पर 15 से 20 ई-रिक्शे बिना रोकटोक के खड़े रहते हैं। कई बार सवारियों को लेकर आपस में झगड़ा भी करते हैं।
शहर में करीब पांच हजार ई-रिक्शे सड़कों पर बैखौफ दौड़ रहे हैं। इनमें आधे से ज्यादा ई-रिक्शों का परिवहन विभाग में पंजीकरण नहीं है। मार्गों पर वाहनों से ज्यादा ई-रिक्शे नजर आ रहे है। रोक न होने के कारण चालक चौक बाजार, चूड़ी बाजार, लाला बाजार में घुस जाते हैं, जिसकी वजह से घंटों जाम लगा रहता है। संभागीय परिवहन विभाग में लगभग सात हजार ई-रिक्शा पंजीकृत हैं, जबकि शहर में इससे दो गुना से अधिक ई-रिक्शा चल रहे हैं।
चेयरमैन नगर पालिका राजकुमार मोर्य का कहना है कि ई-रिक्शा स्टैंड बनाने के लिए नगर पालिका के पास पर्याप्त जमीन नहीं है। जमीन तलाश की जा रही है। जैसे ही जमीन मिलती है। समस्या का निस्तारण कर दिया जाएगा।