फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No identification, no arrest, FIR registered

Fatehpur News: न पहचान, न गिरफ्तारी, दर्ज की गई एफआईआर

Thu, 18 Sep 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
No identification, no arrest, FIR registered
औंग (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के पास स्थित बंद फैक्टरी में महिला की हत्या के बाद शव जलाने की तीन दिन बाद भी गुत्थी उलझी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच करते हुए बुधवार को हुसैनगंज क्षेत्र तक पहुंची है।
विज्ञापन

वहीं थाने में महिला की हत्या और शव जलाने का मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की न तो पहचान हुई है और न ही गिरफ्तारी।
रानीपुर गांव स्थित फैक्टरी से 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे महिला का जला हुआ शव बरामद हुआ था। रानीपुर गांव के प्रधान रामदास निषाद की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस और ग्रामीणों के अनुसार महिला की उम्र करीब 28 साल के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है। फॉरेंसिक जांच में आग पेट्रोल से पहचान मिटाने के लिए लगाई गई है। महिला के शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवेचना थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह को मिली है। थानाध्यक्ष ने घटनास्थल के आसपास के लोगों और फैक्टरी कर्मियों से पहचान व घटना के बारे में पूछताछ की है। उधर जांच में जुटी एसओजी व इंटेलीजेंस की टीम शहर कोतवाल क्षेत्र के बाईपास में सीसीटीवी फुटेज चेक करने के बाद हुसैनगंज मार्ग पर पहुंचे।
हुसैनगंज थाने के भी सीसीटीवी कैमरे में भी दो बाइक सवार व महिला दिखी। इन्हीं का फुटेज मंगलवार को देखा गया था। पुलिस की जांच इन बाइक सवारों पर टिकी है। पुलिस को लग रहा है कि महिला रायबरेली जिले से महिला को लेकर आए हैं।
इसी आधार पर पुलिस रायबरेली भी जांच को पहुंची है। हालांकि रायबरेली के किसी थाने में बीते तीन दिनों में कोई गुमशुदगी दर्ज होने की बात सामने नहीं आई है।

सर्विलांस टीम सिर्फ मोबाइल खोजने तक सीमित
जिले में कुछ वर्षों से सर्विलांस टीम सिर्फ मोबाइल खोजने तक ही सीमित है। बड़ी से बड़ी वारदातों में सर्विलांस सिर्फ सीडीआर निकालने तक ही सीमित रह जाती है। अपराधों के खुलासे के लिए इंटेलीजेंस और एसओजी टीमों के मैनुअल ही काम करना पड़ता है।


अपराधियों और जुआरियों का अड्डा बनी फैक्टरी
ग्रामीणों का कहना है बंद पड़ी फैक्टरी के अंदर जुआ के भी अड्डे चलते थे। यह खंडहर अपराधियों का अड्डा बन गया। यहां चोरियों का सामान भी चोर छिपा देते हैं। पुलिस ने इसी फैक्टरी से चोरी पैनल बरामद किए थे। आसपास की फैक्टरी बंद हैं। पुलिस की कभी भी यहां आवाजाही नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed