फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No fan, no water, passengers scorching hot at the bus stand in the hot sun

Fatehpur News: न पंखा, न पानी तेज धूप में बस अड्डे पर तपते यात्री

Mon, 01 Apr 2024 05:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
No fan, no water, passengers scorching hot at the bus stand in the hot sun
फतेहपुर। तीखी धूप में रोडवेज की छत के नीचे यात्री तप रहे हैं। बस अड्डे में कूलर और पंखे का इंतजाम न होने से बस के इंतजार में बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस अड्डे पर लगे स्टैंड पोस्ट से टोटियां गायब हैं। फतेहपुर डिपो से रोजाना करीब 110 बसों का संचालन प्रयागराज, कानपुर, बांदा, लखनऊ समेत प्रदेश के कई शहरों और बाहरी राज्यों के लिए होता है। अक्सर बसों के देरी से आने और खराब होने के कारण यात्रियों को बस पकड़ने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

यात्री बस अड़्डे के प्रतीक्षालय में बैठ कर बसों का इंतजार करते हैं। लेकिन प्रतीक्षालय में यात्रियों की सुविधाओं के इंतजाम लचर हैं। जबकि इन दिनों धूप ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू किया है और ऐसे में प्रतीक्षालय के अंदर लगे पंखे अब भी बंद पड़े हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए यात्रियों के पास वहां कोई इंतजाम नहीं हैं। प्रतीक्षालय में लगी टीवी का संचालन भी बंद पड़ा है। जिससे यात्री टीवी देख कर मनोरंजन के साथ अपना समय काट सकें।
विज्ञापन

पानी पीने के लिए बने वाटर स्टैंड पोस्ट में 11 टोटियां का कनेक्शन है जिसमें से करीब सात टोटियां गायब हैं। ऐसे में यात्रियों को पानी लेने के लिए लाइन लगानी पड़ती है। परिवहन निगम भी यात्रियों की सुविधाओं के इंतजाम को दुरुस्त कराने को ले कर गंभीर नहीं है। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही पंखों को दुरुस्त कराया जाएगा। पानी की व्यवस्था भी सुचारू कराई जाएगी। प्रयागराज जाने वाले यात्री अभिषेक ने बताया कि गर्मी के कारण प्रतीक्षालय में बैठा नहीं जा रहा। पूछताछ केंद्र में पंखा चलाने के लिए कहा लेकिन किसी ने सुना नहीं है। टहल कर समय काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानाबाद जाने वाली रूबी ने बताया कि एक घंटे से बैठे हैं, लेकिन बस नहीं आई। वहीं प्रतीक्षालय में पंखा न चलने से उमस हो रही है। तीखी धूप होने के कारण बाहर भी नहीं जा सकते। प्रतीक्षालय की व्यवस्थाएं लचर हालत में हैं

शहर से रोजाना दोपहर में 12:30 बजे एक बस जहानाबाद, घाटमपुर होते हुए पुखरायां तक के लिए जाती है। लेकिन रविवार को बस करीब डेढ तक लेट रही। बताया गया कि बस में खराबी होने के कारण कार्यशाला में उसकी मरम्मत हो रही थी। मरम्मत होने के बाद बस करीब दो बजे रवाना हुई। इस दौरान करीब 20 यात्री बस के इंतजार में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed