फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   No doctor in the room, patients returned untreated after standing in line

Fatehpur News: कक्ष में डॉक्टर नहीं, लाइन में लगकर बेइलाज लौटे मरीज

Tue, 05 Nov 2024 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
No doctor in the room, patients returned untreated after standing in line
फतेहपुर। जिला अस्पताल में सोमचार को डॉक्टरों के कक्षों में नहीं बैठने से मरीज परेशान रहे। सुबह से लाइन में लगे मरीज दोपहर तक ओपीडी के बाहर डॉक्टर का इंतजार करते रहे। इसके बाद मायूस होकर लौट गए। वहीं, महिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन मशीन भी बंद रही।
विज्ञापन

दिवाली की तीन दिनों की छुट्टी के बाद बदलते मौसम के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। सोमवार को अस्पताल में 1870 मरीजों का पंजीकरण हुआ। ज्यादातर मरीज वायरल फीवर व हड्डी रोग के थे। कई मरीजों को डॉक्टर के नहीं आने पर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह 10.57 बजे जिला अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ सुधीर श्रीवास्तव के कक्ष के बाहर काफी संख्या में मरीज बैठे मिले। कुछ मरीज ओपीडी कक्ष में बैठे कर्मचारी से डॉक्टर की जानकारी लेने पहुंचे। मरीजों ने बताया कि सुबह आठ बजे ही पर्चा जमा कर दिया लेकिन डॉक्टर के न आने की वजह से बैठे हुए हैं। कर्मचारी ने बताया कि डॉक्टर राउंड पर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रा साउंड मशीन है। प्रतिदिन 60 से 70 मरीजों का अल्ट्रा साउंड होता है। लेकिन डॉक्टर के छुट्टी पर होने की वजह से मरीजों कोे भटकना पड़ा। वहीं, मरीजों को प्राइवेट में फ्री अल्ट्रा साउंड की जानकारी देकर बाहर भेजा जा रहा है।
जिला अस्पताल में वायरल फीवर व पेट रोगी अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। सोमवार सुबह 11.03 बजे मेडिसिन की ओपीडी में डॉक्टर शुभम मिश्रा नहीं मिले। मरीज दूसरे मेडिसिन डॉक्टर के पास लाइन पर घंटों लगे रहे। वहां मौजूद लोग डॉक्टर के छुट्टी पर होने की बात कहकर मरीजों को लौटाते भी रहे।
त्योहार बाद सीटी स्कैन कराने आए मरीजों को निराशा हाथ लगी। बीते सप्ताह बुधवार से खराब मशीन को सोमवार को भी नहीं बनाया गया। सोमवार दोपहर 12 बजे 10 से 15 मरीज सीटी स्कैन करवाने के लिए आए। मशीन न सही होने की जानकारी मिलने पर निराश होकर लौट गए।

सीएमएस के प्रशिक्षण पर जाने की वजह से डॉक्टर सुधीर श्रीवास्तव को चार्ज दिया गया है। उनको रहना चाहिए। महिला अस्पताल का अल्ट्रासाउंड कक्ष डॉक्टर की कमी की वजह से दो से तीन दिन ही खुल पा रहा है। सीटी स्कैन मशीन को बनवाने के लिए दो दिन का समय दिया गया है। बाकी डॉक्टरों की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य मेडिकल काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed