फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ninehal's teenage drowned in the pond

ननिहाल आए किशोर की तालाब में डूबकर मौत

Mon, 22 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Mon, 22 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन

बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के छोटेलालपुर अपने ननिहाल आए किशोर की रविवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपने घर का इकलौता चिराग था। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव का पिंटू अपने ससुराल बिंदकी क्षेत्र के छोटेलालपुर अपनी साली शुभी क ी शादी में शामिल होने आया था। पिंटू के साथ उसकी पत्नी माया देवी, बेटी सजनी व बेटा साजन (9) भी आए थे। रविवार को साजन गांव के बच्चों के साथ फरीदपुर गांव के तालाब में नहाने के लिए परिजनों को बगैर बताए चला गया था। यहां नहाते समय पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। उसके साथियों ने गांव में आकर सूचना दिया। ग्रामीणों ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत कर उसे तालाब के अंदर से बाहर निकाल सीएचसी बिंदकी लेकर आए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मृतक किशोर के नाना सुरेश, मामा, मां, बहन सहित सभी रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल हैं। शव का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

--------

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed