फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine people dead, 35 injured in truck-bus collision in Fatehpur

फतेहपुर में ट्रक-बस की भिड़ंत में नौ लोगों की मौत, 35 घायल

Thu, 20 Jun 2019 12:52 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Nine people dead, 35 injured in truck-bus collision in Fatehpur
हादसे के बाद क्षतिग्य़स्त बस - फोटो : हादसे के बाद क्षतिग्य़स्त बस
फतेहपुर-जहानाबाद मार्ग पर कौंह मोड़ के पास बस-ट्रक की सीधी भिड़ंत में दोनों के चालक समेत नौ लोगों की मौत हो गई और बस में सवार 35 लोग घायल हो गए हैं। दुर्घटना में वाहनों के परखचे उड़ गए। सीएचसी से पांच घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। दस घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। डीएम संजीव सिंह, एसपी रमेश ने अपने सामने राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस के मुताबिक ट्रक की चालक की गलती से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

शहर के जयराम नगर चौराहा से जहानाबाद मार्ग पर प्राइवेट बस चलती हैं। दुर्घटना का शिकार बस दस बजकर 40 मिनट पर शहर से चली थी। बस में करीब 60 से 65 यात्री सवार थे। बस को 12 बजकर 55 मिनट पर अमौली पहुंचना था। यहां सवारियां उतारने के बाद बस जहानाबाद रवाना होती है। चांदपुर थाना क्षेत्र के कौंह मोड़ पर 12 बजकर 50 मिनट में बस पहुंची थी,  तभी सामने से तेज रफ्तार आ रहा ट्रक अचानक बेकाबू हो गया और बस से सीधे जा टकराया। हादसे से चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

पुलिस और इलाकाई लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे घायलों को मशक्कत कर बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से पांच लोग मरणासन्न हालत में अमौली सीएचसी से जिला अस्पताल भेजे गए। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। ट्रक चालक का शव जेसीबी की मदद से करीब एक घंटे बाद निकाला जा सका। बस में करीब 60 से 65 यात्री होना माना जा रहा है।  डीएम संजीव कुमार, एसपी रमेश घटनास्थल पहुंचे। एसपी ने बताया कि नौ मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। हादसे की जांच की जा रही है। ट्रक चालक की गलती से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों की सूची
हमीरपुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी अमर सिंह (40), उनके बेटे वीर सिंह (9), कानपुर देहात जिले के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के भीतरगांव निवासी बाबूराम (60) और उनकी पत्नी सुशीला (55), ललौली थाने के यतीमशाह नूरगंज मोहल्ला निवासी शमीम के बेटे सिराज (8), ट्रक चालक शिवाकांत सैनी (35) पुत्र रामस्वरूप निवासी गलाथा मूसानगर कानपुर देहात, बस चालक रामसजीवन प्रजापति (45) पुत्र सइयां निवासी सठिगवां थाना चांदपुर, शिवप्यारी (45) पत्नी जयराम निषाद निवासी रूरा गांव चांदपुर थाना क्षेत्र हैं। वहीं अमौली सीएचसी से कानपुर ले जाते समय रामनारायण (58) निवासी अमौली थाना चांदपुर की रास्ते में मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed