{"_id":"6a29b7c116325b5720028574","slug":"nine-injured-including-brothers-in-four-road-accidents-hospitalized-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156464-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चार सड़क हादसों में भाइयों समेत नौ घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चार सड़क हादसों में भाइयों समेत नौ घायल, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
फोटो-26-हादसे में ट्रक में घुसी कार। संवाद
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों पर हुए चार सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट निवासी रामबाबू साहू और बिहार प्रांत निवासी आलम किसी काम से शहर गए थे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों कार से खागा की ओर जा रहे थे। तभी कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थरियांव थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में चालक रामबाबू और आलम गंभीर रूप से घायल हो गए।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के लच्छीरामपुर के पास दोपहर में दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें सगे भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में असोथर कस्बा निवासी राजकिशोर तिवारी, उनका छोटा भाई भुनेश्वर तिवारी व गांव के दिनेश तिवारी शामिल हैं। दूसरी बाइक सवार घाटमपुर निवासी छोटू कुमार घायल हो गया। सभी लोग शहर जा रहे थे।
जाफगंज थाना क्षेत्र के जोनिहा-ललौली मुख्य मार्ग पर रावतपुर के पास मंगलवार रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गए। पुलिस ने बिंदकी निवासी मोहम्मद अज्जन व इनामुल्लाह को सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते इनामुल्लाह को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। राधानगर थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी अजय मंगलवार रात साइकिल से कटका बाईपास की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक की टक्कर से वह घायल हो गया।