फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine couples joined each other's hands

नौ जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Mon, 18 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nine couples joined each other's hands
वर वधू को आशीर्वाद देते लोग। - फोटो : अमर उजाला
केसरवानी वैश्य सेवा समिति के दो दिवसीय सामूहिक विवाह समारोह के दूसरे दिन रविवार को नौ जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे। समाज के सभी लोगों ने वर-वधुओं  को आशीर्वाद दिया। समिति की ओर से दूल्हा पक्ष को उपहार दिया गया।
विज्ञापन



सुबह ईश वंदना और बैठक संबोधन के बाद अतिथियों का सम्मान किया गया। शाम पांच बजे जयमाल के साथ वैवाहिक कार्यक्रम हुए। भोजन के बाद कन्याओं की अश्रुपूर्ण नेत्रों से विदाई हुई। वर- वधुओं के नाते रिश्तेदार इस दौरान मौजूद रहे।  एसडीएम अमित भट्ट और सीओ अतुल कुमार चौबे ने समारोह में जाकर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया। वर-वधुओं को समिति की ओर से रजाई ,गद्दा, पंखे, स्टील के बर्तन, कुर्सी मेज, वस्त्र और घड़ियां दी गईं।
विज्ञापन



इस मौके पर पूर्व मंत्री नंदगोपाल उर्फ नंदी, समिति के प्रांतीय महामंत्री किशनजी मौजूद रहे। समिति के नगर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र केसरवानी, महामंत्री राजेश केसरवानी, हरीश केसरवानी, राजू, प्रकाश, रामबाबू, महेश, सर्वेश, उमेश, संदीप और दीपक केसरवानी ने सराहनीय योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये जोड़े हुए एक-दूजे के- रमेश संग शिवानी, बच्चा संग दिपाली, मोतीलाल संग पूजा, संजय संग जूली, रोहित संग पूजा और पवन संग रजनी का विवाह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed