फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nine accused from the complainant side arrested in Sarkandi riot

Fatehpur News: सरकंडी बवाल में शिकायतकर्ता पक्ष से नौ आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Nine accused from the complainant side arrested in Sarkandi riot
फतेहपुर। असोथर विकास खंड के सरकंडी गांव में 17 दिसंबर को विकास कार्यों की अनियमितता की जांच के दौरान हुए बवाल में नामजद आरोपियों में पुलिस ने शुक्रवार को नौ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन्हें गिरफ्तार किया है वह घायल पक्ष है।
विज्ञापन

पुलिस ने विवेचना के दौरान घायल पक्ष से हत्या की कोशिश की धारा हटा दी है। आरोपियों को एसडीएम कोर्ट से शाम को जमानत मिली है। उधर, हत्या की कोशिश में प्रधान के पति संतोष और उनके साथियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

जांच के दौरान ही प्रधान पुष्पा देवी के पति संतोष द्विवेदी और शिकायतकर्ता इंद्रेश तिवारी पक्ष आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इससे कई लोग घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा प्रदीप शर्मा ने शिकायतकर्ता पक्ष के आदर्श उर्फ रोमिल तिवारी, रोशन सिंह, कोटेदार सुनील तिवारी, मनोज शर्मा, विनोद तिवारी उर्फ कल्लू, अशोक निगम उर्फ गुड्डू, अरुण निगम, नीरज तिवारी, इंद्रेश तिवारी, शुभम सिंह, हरतालिका दुबे, मनोज शर्मा को नामजद किया था।
दूसरे पक्ष से प्रधान के पति संतोष द्विवेदी, राजू, अभय जोशी, बंवारा गांव के चंदन उर्फ रामेंद्र ठाकुर, महेंद्र मौर्या, सरकंडी के वीरकरन शर्मा, पप्पू, साहिल, ओती गांव का नक्की, सरकंडी बदलेवा का डेरा निवासी प्रकाश निषाद, बबलू उर्फ अरुण, प्रियम, आदित्य, कुलदीप, अयाह शाह का राजेश मिश्रा, असोथर का चेतन त्रिपाठी, मयंक और 15 अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस तरह से कुल 43 पर कार्रवाई की गई थी।
पुलिस ने विवेचना में प्रधान के पति पक्ष पर हत्या की कोशिश की धारा बढ़ाई है। पुलिस ने शुक्रवार को शिकायतकर्ता पक्ष से इंद्रेश तिवारी, रूमिल, रोशन, शुभम, विनोद, अशोक, अरुण, हरितालिका दुबे, मनोज शर्मा को गिरफ्तार किया है।

सभी को एसडीएम कोर्ट में शांतिभंग के आरोप में पेश किया। यहां से सभी को शाम को जमानत मिल गई। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम छापा मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed