फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nilgiri team became champion in sports competition

Fatehpur News: खेल प्रतियोगिता में नीलगिरि टीम बनी चैंपियन

Tue, 19 Dec 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 19 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nilgiri team became champion in sports competition
फतेहपुर। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल में तीन दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में नीलगिरि टीम ओवरऑल चैंपियन रही। अंतिम दिन सीनियर वर्ग के बच्चों की कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसके बाद सभी हाउस की फाइनल प्रतियोगिताएं कराई गईं। नीलगिरि और हिमाद्रि हाउस के बीच खो खो मैच हुआ। इसमें हिमाद्रि टीम विजयी रही। कबड्डी में हिमाद्रि को हराकर शिवालिक टीम विजयी हुई। वालीबाॅल में नीलगिरि टीम ने शिवालिक टीम को हराया। टग ऑफ वार बालक वर्ग में नीलगिरि ने अरावली टीम को हराया तो बालिका वर्ग में शिवालिक टीम को हराकर अरावली टीम विजयी रही। संपूर्ण प्रतियोगिताओं में नीलगिरि टीम प्रथम, हिमाद्रि द्वितीय, अरावली तृतीय एवं शिवालिक चतुर्थ स्थान पर रही। अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि के रूप में जेल अधीक्षक अकरम खान मौजूद रहे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक नितीश कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका गुप्ता, कोआर्डिनेटर सानिया, फिजिकल एजुकेशन टीचर जारिफ अनवर, पीटीआई राज कुमार, अपूर्वा वर्मा, विनीता सिंह, मनोराजन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




.............................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed