{"_id":"6912404953707dd72f0e04ab","slug":"niece-dies-uncle-injured-as-loader-collides-with-jcb-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-143752-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जेसीबी में लोडर टकराने से भतीजी की मौत, चाचा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जेसीबी में लोडर टकराने से भतीजी की मौत, चाचा घायल
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र में हाईवे पर भोगलपुर मोड़ के पास लोडर सोमवार को अनियंत्रित होकर आगे जा रही जेसीबी में टकरा गया। हादसे में लोडर सवार बालिका और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी हरदों में डॉक्टर ने बालिका को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में चाचा का इलाज जारी है।
मझिलगांव निवासी धीरेंद्र निर्मल मुंबई में कपड़ों की सिलाई का काम करता है। उसके साथ परिवार भी रहता है। धीरेंद्र की पुत्री अंशिका (8) अक्तूबर में मुंबई से गांव आई थी। अंशिका चाचा नागेंद्र के साथ मुंबई जाने के लिए सोमवार सुबह घर से निकली थी।
हाईवे से शहर आने के लिए लोडर पर बैठे थे। भोगलपुर मोड़ के सामने आगे जा रही जेसीबी में लोडर टकरा गया। हादसा की जानकारी पर लोग एकत्र हो गए। लोडर के केबिन में फंसे चालक और चाचा-भतीजी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
राहगीर ने घायलों को सीएचसी हरदों पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने नागेंद्र को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।