फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   NHI will install sign boards on Kanpur-Prayagraj Highway

Fatehpur News: एनएचआई लगाएगा कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर साइन बोर्ड

Sat, 25 Apr 2026 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
NHI will install sign boards on Kanpur-Prayagraj Highway
फतेहपुर। कलक्ट्रेट गांधी सभागार में डीएम निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें एनएचआई कानपुर को कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर साइन बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए गए। पिछली बैठकों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को हाईवे से जुड़ने वाले संपर्क मार्गों पर आवश्यकतानुसार स्पीड ब्रेकर, टेबल टॉप और साइनेज लगाने के निर्देश दिए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को स्कूली वाहनों के चालकों का शत-प्रतिशत नेत्र परीक्षण कराकर प्रमाण पत्र जारी कराने को कहा गया।
विज्ञापन


एआरटीओ और यातायात पुलिस विभाग को प्रवर्तन की कार्रवाई सख्ती से करने के निर्देश दिए गए। बिना फिटनेस किसी भी स्कूली वाहन का संचालन न होने देने को कहा गया। गंभीर दुर्घटना में लापरवाही पाए जाने पर वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दुर्घटना जांच रिपोर्ट समय से एआरटीओ को उपलब्ध कराने और बार-बार नियम उल्लंघन करने वाले चालकों के लाइसेंस निरस्त करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, टीएसआई यातायात और एनएचआई के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed