फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   news, breaking news

Fatehpur News: कमरे में बंधक बनाकर प्रेमिका संग पत्नी को बेल्ट से पीटा

Sun, 15 Sep 2024 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
news, breaking news
फतेहपुर। कमरे में बंधकर पति ने प्रेमिका संग पत्नी को बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाने के सलेमाबाद की रहने वाली रोशनी देवी ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी छह साल पहले आबूनगर निवासी अजय कुमार मौर्य के साथ हुई थी। वह लोग पटेल नगर चौराहा पर रहते हैं। शादी के बाद से पति अजय, ससुर राजेंद्र कुमार मौर्य दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।
पति के एक युवती से अवैध संबंध हैं। पति ने प्रेमिका संग उसे कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया। उसकी सूचना पर मायके पक्ष से लोग पहुंचे। उनके साथ भी ससुरालियों ने बदसलूकी की। घरवालों के साथ घर से धक्का मारकर भगा दिया। पहले भी कई बार जान से मारने का ससुराली प्रयास कर चुके हैं। एसपी से शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति, ससुर व प्रेमिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पति समेत छह पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा
फतेहपुर। गाजीपुर थाने के देवलान निवासी राममनोहर की पुत्री सोनी देवी की शादी 24 मई 2021 को ललौली थाने के दतौली निवासी बिंदा प्रसाद के साथ हुई थी। सोनी का आरोप है कि शादी के बाद से पति बिंदा प्रसाद, ससुर धर्मराज, सास देवरती, देवर रामप्रसाद उर्फ पप्पू, चचेरा देवर विनीत, छोटू दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। कई बार समझौता हुआ है। ससुरालियों ने मांग पूरी न होने पर आठ सितंबर को ने मारापीटा। कपड़े व जेवरात छीनकर घर से निकाल दिया। ललौली पुलिस ने महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed