{"_id":"6a56823799cf28e73b042fe8","slug":"newlywed-woman-dies-after-falling-off-bike-while-on-her-way-to-take-a-holy-dip-in-the-ganges-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-158560-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गंगा स्नान करने जा रही नवविवाहिता की बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गंगा स्नान करने जा रही नवविवाहिता की बाइक से गिरकर मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-11-रोशनी। स्रोत: परिजन
किशनपुर। शादी के बाद पहला गंगा स्नान करने के लिए नवविवाहिता दंपती मंगलवार को बाइक से जा रहे थे। साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंसने से महिला बाइक से गिर गई। साड़ी फंसने से करीब 20 मीटर तक महिला सड़क पर घिसटने से घायल हो गई। पति स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचा। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
किशनपुर थाना क्षेत्र के जालंधरपुर गांव निवासी रामप्रसाद निषाद की शादी चित्रकूट जिले के रयपुरा थाना क्षेत्र के रीठी गांव निवासी रोशनी देवी (23) के साथ 5 मई को हुई थी। दंपती गंगा स्नान करने मंगलवार सुबह बाइक से जा रहे थे। किशनपुर कस्बे के पुलिस कालोनी के पास करीब 9 बजे रोशनी देवी की साड़ी का पल्लू बाइक के पहिए में फंस गया, जिससे वह सड़क में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। करीब तीन घंटे बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से परिजन का हाल-बेहाल है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।