फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Newly married woman commits suicide after being insulted by her husband at her parents' home

Fatehpur News: मायके में पति की बेइज्जती से आहत नवविवाहिता ने दी जान

Wed, 01 Jul 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Newly married woman commits suicide after being insulted by her husband at her parents' home
फोटो-26-काजल। फाइल फोटो
औंग। शादी के नौ दिन बाद ही ससुराल में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। नवविवाहिता ने मायके में पति की बेइज्जती से आहत होकर खुदकुशी का रास्ता चुना। हालांकि मायके पक्ष ने घटना को लेकर किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

चांदपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी स्व. ओमेश प्रसाद निषाद की पुत्री काजल (20) की शादी 21 जून को थाना क्षेत्र के कौड़िया निवासी छोटू निषाद के साथ हुई थी। पति छोटू ने बताया कि परिवार के लोग गर्मी के चलते बाहर सोए थे। सोमवार रात काजल कमरे में सोने चली गई थी। वह मंगलवार सुबह कमरे पहुंचा तो पंखे के हुक पर साड़ी के फंदे से काजल को लटके देख सन्न रह गया। घटना की पुलिस व ससुरालियों को सूचना दी। बताया कि शादी के करीब नौ दिन बीतने पर भी ससुराली काजल को लिवाने के लिए चौथी की रस्म लेकर नहीं आए थे। वह काजल की इच्छा पूरी करने के लिए सोमवार को ससुराल लेकर पहुंचा था। जहां मुहूर्त का ताना देकर ससुरालियों ने उल्टा सीधा कहा। वह काजल को लेकर घर लौटा आया था। इससे काजल आहत थी। उसने मौत को गले लगा लिया।
विज्ञापन

काजल के मायके में उसका एक छोटा भाई है। मायके से कुछ परिजन बलिराज, राजन, पुत्तीलाल, पंकज पहुंचे। मायके पक्ष ने घटना को लेकर कोई आरोप नहीं लगाया था। बलिराज ने बताया कि काजल के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। किसी तरह रिश्तेदारों ने शादी की थी। अभी तक चौथी की रस्म भी नहीं हुई थी। पुलिस के सामने दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इनकार किया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed