फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   New twist in Dharmendra murder case, remaining part of towel found on tree

Fatehpur News: धर्मेंद्र हत्याकांड में नया मोड़, पेड़ पर मिला अंगौछे का बाकी हिस्सा

Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
New twist in Dharmendra murder case, remaining part of towel found on tree
असोथर। थाना क्षेत्र के प्रेममऊ कटरा गांव के धर्मेंद्र उर्फ देवेंद्र हत्याकांड में बुधवार को नया मोड़ आ गया है। शव मिलने की जगह से 150 फीट दूर जामुन के पेड़ पर उसकी पैंट से अंगौछे का बाकी हिस्सा बंधा मिला है। औंगेछा का एक हिस्सा धर्मेंद्र के गले से बंधा मिला था। फोरेंसिक टीम और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्यों को इकट्ठा किया है।
विज्ञापन

धर्मेंद्र घर से 21 अगस्त को निकला था। उसका शव अपने खेत से 28 अगस्त को मिला था। शव कंकाल के रूप में तब्दील हो चुका था। गले में अंगौछे का फंदा कसा मिला था। अंगौछे का बाकी हिस्सा घटनास्थल से 150 मीटर दूर पेड़ पर पैंट से बंधा मिला। सूचना पर मौके पर फोरेंसिंक टीम और थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या बुधवार को मौके पर पहुंचे। उन्हें शव और कपड़े मिलने के बीच 150 फीट की दूरी उलझा रही है। जमीन पर गिरने के निशान भी मिले हैं। पेड़ की ऊंचाई करीब 24 फीट नापी गई। धान की पौध भी झुलसी पाई गई। झुलसी पौध का नमूना फोरेंसिक टीम ने लिया है।
विज्ञापन

सवाल उठता है कि धर्मेंद्र ने फंदा लगाया तो उसका शव 150 फीट दूर कैसे पहुंचा। पुलिस इसकी जांच में जुटी है। पुलिस को साजिश की बू आ रही है। मामले में मृतक के भाई हरिओम ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही हालात स्पष्ट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed