{"_id":"65b16737b910a394670de0a6","slug":"nearly-350-passengers-canceled-their-train-tickets-in-january-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-10179-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: जनवरी में करीब 350 यात्रियों ने रद्द कराए रेल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: जनवरी में करीब 350 यात्रियों ने रद्द कराए रेल टिकट
Thu, 25 Jan 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। भीषण ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। कोहरे के कारण ट्रेनें देर से आ रही हैं। इस कारण रोजाना करीब 15 यात्री टिकट निरस्त करा रहे हैं। 24 दिनों में करीब 350 यात्रियों ने अपने टिकट निरस्त कराएं हैँ।
जनवरी शुरू होते ही ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया था। पिछले दिनों न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक आ गया। ठंड का असर यातायात पर भी पड़ा है। रेलवे स्टेशन पर होने वाले सीटों के आरक्षण में भी कमी आई। नवंबर तक जिले में रोजाना करीब 250 रेल टिकट बुक होते थे, लेकिन ठंड के कारण अब तकरीबन 150 टिकट रोजाना बुक हो रहे हैं। बहुत जरूरी काम से ही लोग यात्रा कर रहे हैं।
हाल यह है कि रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में दिन के समय बहुत कम सवारियां दिखती हैं। कोहरे के कारण अधिकतर ट्रेनें भी देरी से आ रही हैं। जिस कारण यात्री समय से अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच रहे। वहीं बहुत सी ट्रेन रद्द भी हुई।
विज्ञापन
साढ़े आठ घंटे देरी से पहुंची पुरुषोत्तम एक्सप्रेस
बुधवार को फतेहपुर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज की ओर जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12802) अपने निर्धारित समय से करीब साढ़े आठ घंटे देरी से पहुंची। देहरादून-सुबेदारगंज एक्सप्रेस (14114) करीब छह घंटे से देरी से आई। जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस (12308) दो घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा कानपुर की ओर जाने वाली महानंदा एक्सप्रेस (15483) चार घंटे लेट रही। नेताजी एक्सप्रेस चार घंटे देरी से पहुंची। वहीं अप-डाउन की प्रयागराज-बीकानेर एक्सप्रेस निरस्त रही।
ठंड के कारण टिकट बुकिंग में पहले की अपेक्षा कमी आई है। वहीं ट्रेन भी देरी से आ रही हैं। हालांकि मौसम साफ होने के बाद संचालन दुरुस्त हो जाएगा। - अमित सिंह, पीआरओ, उत्तर मध्य रेलवे।