फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   NCC cadets underwent training in drill, firing, and military activities.

Fatehpur News: एनसीसी कैडेटों ने ड्रिल, फायरिंग और सैन्य गतिविधियों का लिया प्रशिक्षण

Fri, 09 Oct 2026 01:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets underwent training in drill, firing, and military activities.
फोटो-14-रानीचंद्र प्रभा महाविद्यालय में आयोजित शिविर में कैडेटों को शस्त्र की जानकारी देते प्रश - फोटो : धर्मशाला के गांधी वाटिका के साथ बनाया प्री पेड टैक्सी काउंटर। अमर उजाला
खागा। रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में 72वीं यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बृहस्पतिवार को कैडेटों ने शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, फायरिंग और सैन्य गतिविधियों का अभ्यास किया। उन्हें ड्रिल गन की साफ-सफाई, रखरखाव और सुरक्षित उपयोग की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बृजेश पठानिया के निर्देशन में कर्नल योगेंद्र छिनवान, सूबेदार राजन गुरंग, सूबेदार राजेंद्र सिंह, हवलदार सुनील सिंह, प्रकाश सिंह, कौशल सिंह और उदय सिंह की निगरानी में प्रशिक्षण हुआ। कैडेटों को फायरिंग के दौरान बरती जाने वाली सुरक्षा सावधानियों और सैन्य जीवन के अनुशासन की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण अधिकारियों ने कहा कि ड्रिल गन समेत अन्य उपकरणों की नियमित सफाई और जांच जरूरी है। कैडेटों को हथियारों के साथ सावधानी बरतने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। कर्नल बृजेश पठानिया ने कहा कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों में अनुशासन, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता और देशसेवा की भावना विकसित करना है। कैडेटों ने उत्साह के साथ प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed