{"_id":"6ac39fd960656385570acdc5","slug":"ncc-cadets-taught-the-nuances-of-fair-management-and-crowd-control-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1673312-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: एनसीसी कैडेट्स को सिखाए मेला प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: एनसीसी कैडेट्स को सिखाए मेला प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण के गुर
विज्ञापन
खागा। रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय में 60 यूपी बटालियन एनसीसी फतेहपुर के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को कैडेट्स को सैन्य अनुशासन के साथ मेला प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में बांदा, अतर्रा, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या समेत आसपास के जिलों के करीब 550 कैडेट्स और कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को शारीरिक दक्षता, परेड और सैन्य गतिविधियों के साथ शस्त्र चलाने की जानकारी दी गई। फायरिंग से पहले सुरक्षा नियम और सावधानियां समझाई गईं। इसके बाद प्रशिक्षकों की निगरानी में कैडेट्स ने फायरिंग का अभ्यास किया। नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और अनुशासन विकसित करने पर भी जोर दिया गया। कैडेट्स को मेले में भीड़ नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के तरीके भी बताए गए।
अधिकारियों ने बताया कि शिविर के अगले चरण में मैप रीडिंग, युद्धकौशल, क्षेत्र रक्षा, आपदा प्रबंधन और फायर फाइटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाढ़ और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
शिविर अधिनायक ने बताया कि वार्षिक प्रशिक्षण शिविर एनसीसी प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मौके पर कमांड अफसर बृजेश पाठानिया, कर्नल योगेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, सुनील कुमार, महेश कुमार, विक्रम और प्रकाश आदि मौजूद रहे।