फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accusation of accepting 5.50 lakh in the name of school recognition.

Fatehpur News: विद्यालय की मान्यता के नाम पर 5.50 लाख लेने का आरोप

Mon, 05 Oct 2026 07:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 07:43 PM IST
विज्ञापन
Accusation of accepting 5.50 lakh in the name of school recognition.
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुकेती स्थित जय मां अंबे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा छह से 10 तक मान्यता कराने के नाम पर 5.50 लाख रुपये लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। विद्यालय प्रबंधक महेंद्र प्रसाद अवस्थी ने पुलिस को दी तहरीर में राकेश कुमार श्रीवास्तव पर रकम लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रबंधक ने बताया कि मान्यता संबंधी कार्रवाई के लिए राकेश कुमार श्रीवास्तव से संपर्क किया गया था। आरोप है कि उनसे 5.50 लाख लिए गए, लेकिन न तो काम पूरा हुआ और न ही रकम वापस की गई। प्रबंधक ने जिला विद्यालय निरीक्षक की 18 सितंबर की जांच आख्या में पेनड्राइव में उपलब्ध ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी उल्लेख किया है।
विज्ञापन

इसमें उनके और राकेश के बीच धनराशि के लेनदेन की बात सामने आने का दावा किया गया है। जांच के दौरान गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए। प्रबंधक ने मामले की जांच, ऑडियो की जांच, दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और रकम वापस कराने समेत पांच मांगें की हैं। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed