फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Nagar Palika built 85 roads in two years at a cost of Rs 33 crore: Chairman

नगर पालिका ने दो साल में 33 करोड़ से बनाई 85 सड़कें : चेयरमैन

Mon, 26 May 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Nagar Palika built 85 roads in two years at a cost of Rs 33 crore: Chairman
फतेहपुर। नगर पालिका चेयरमैन राजकुमार मौर्य ने बोर्ड के दो साल का कार्यकाल बीतने पर उपलब्धियों को बताया। कहा कि उनके कार्यकाल में 33 करोड़ की लागत से 85 सड़कों का निर्माण कराया गया है। तीन करोड़ की लागत से प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त की गई है।
विज्ञापन


रविवार को कैंप कार्यालय में चेयरमैन ने कहा कि दो साल में नगर पालिका ने सीमित संसाधनों से बहुमुखी विकास कराने की कोशिश की है। सभी 34 वार्डों में एक-एक मिनी सबमर्सिबल लगाने का कार्य चल रहा है। इनकी बोरिंग हो चुकी है। पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए पांच नए नलकूप लगाए गए। इनमें एक-एक राधानगर, रियाज काॅलोनी, अजगवां, उधन्नापुर, मसवानी के नलकूप शामिल हैं। सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कई महत्वपूर्ण मशीनों की खरीद की गई है। नगर पालिका ने एक मोक्ष रथ खरीदा है। इसके साथ चार फ्रीजर शामिल हैं। सिर्फ 200 रुपये शुल्क अदा कर शव रखने वाला फ्रीजर शहर के किसी भी कोने पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर इसी वाहन से शव अंतिम संस्कार स्थल तक भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शेष कार्यकाल में शहर को साफ सुथरा और खूबसूरत बनाने के लिए काम किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ी चुनौती कूड़ा निस्तारण की है। इसके लिए 90 टन प्रतिदिन कूड़ा निस्तारण की क्षमता वाली मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने 15वें और राज्य वित्त के बजट में किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया है। नगर पालिका क्षेत्र से जुड़े ग्रामीणों क्षेत्रों को पक्की सड़कों से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इस मौके पर सभासद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed