फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   nag panchami festival in fatehpur

धूमधाम से मनाया गया नागपंचमी का पर्व, बच्चों ने शाम को पीटी गुड़िया

Sat, 25 Jul 2020 07:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
nag panchami festival in fatehpur
nag panchami festival in fatehpur
फतेहपुर में जिले भर में नागपंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शिवालयों के कपाट बंद होने के कारण भक्तों ने बाहर ही माथा टेका। नाग देवता की महिलाओं ने घर पर पूजा अर्चना की और कालसर्प दोष मुक्ति के लिए पूजा कराई। सावन के महीना में नागपंचमी से घरों-घरों में झूले पड़ गए। शाम को बच्चों ने गुड़िया पीटी।
विज्ञापन

नागपंचमी के अवसर पर घर में सुख संपन्नता व समृद्धि के लिए सुबह परंपरागत तरीके से महिलाओं और लड़कियों ने शिवमंदिर में जाकर पूजा की। नाग देव का चिह्न बनाकर उसकी पूजा व पुष्प अर्पित किए और मनोकामना मांगी।
विज्ञापन

इस दौरान कई जगह नागदेव की कथा भी सुनी गई। हालांकि कोरोना की वजह से मंदिर तो बंद रहे, लेकिन गेट के बाहर की बेलपत्र, फूल चढ़ाकर लोगों ने अपनी श्रद्धा दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गंगाघाट पर भी श्रद्घालुओं की अच्छी खासी भीड़ रही। नाग पंचमी के अवसर पर शाम पहर घरों में महिलाओं ने गाय का दूध रखा। मान्यता है कि इस दिन सांपों को दूध पिलाने से काल से मुक्ति मिलती है और परिवार पुण्य लाभ का भागीदार बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed