{"_id":"67326a994c6304855e085616","slug":"mutilated-body-of-sarafs-son-found-on-railway-track-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-124157-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला सराफ के बेटे का क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रेलवे ट्रैक पर मिला सराफ के बेटे का क्षत-विक्षत शव
विज्ञापन
फतेहपुर। मिठनापुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रैक पर सराफ के पुत्र का क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर निवासी शिव शंकर सोनी की चौक बाजार धोबिन गली में सराफा की दुकान है। दुकान में ही सराफ का पुत्र सचिन (22) भी बैठता था। चचेरे भाई अजय ने बताया कि रविवार शाम करीब पांच बजे आकाश स्कूटी लेकर निकला था। वह रात को घर नहीं लौटा। उसका फोन भी नहीं उठ रहा था। खोजबीन में मिठनापुर रेलवे क्रासिंग के पास एक शव मिलने का पता लगा। माचर्युरी हाउस में परिजनों ने रात करीब दो बजे शव की पहचान की।
पुलिस को स्कूटी रेलवे लाइन किनारे खड़ी मिली। स्कूटी की डिकी से उसका अनलॉक मोबाइल मिला। पुलिस मोबाइल फोन की जांच में जुटी है। परिजन घटना की वजह पर अभी कुछ नहीं बता सके हैं। हादसे से पिता, छोटा भाई विकास, मां मंजू बदहवास हैं। पुलिस मान रही कि कुछ दिन से आकाश तनाव में था।
विज्ञापन
उसे रेलवे लाइन किनारे शनिवार शाम भी देखा गया था। कयास लगाए कि वह आत्महत्या के इरादे से गया होगा। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि तहरीर आने पर जांच की जाएगी। घटना को लेकर सराफ व्यापारियों में भी शोक व्याप्त है।